फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरे से पहले होगा टूटी सड़कों पर पैचवर्क का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान स्वरूपों, सभा के भक्तों व शहरवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। निगम ने शहर के तकरीबन सभी रास्तों पर पैचवर्क करवाने का फैसला लिया है। हालांकि सबसे पहले उन रास्तों पर पैचवर्क होगा, जहां से हनुमान सभाएं और हनुमान स्वरूप निकाले जाएंगे। निगम ने फैसला किया है कि ये काम दशहरे से पहले पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद शहर की बाकी टूटी हुई सड़कों पर काम होगा।
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला अखबार ने अपने अंकों में शहर की टूटी सड़कों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इन सड़कों के माध्यम से हनुमान स्वरूपों व सभाओं को नंगे पैर यात्रा करनी थी। जिस पर निगम से संज्ञान लिया और शुक्रवार से ही वार्ड दस से पैचवर्क का काम भी शुरू कराया। इसके बाद शहर की बाकी सड़कों की मरम्मत के लिए निगम आयुक्त आरके सिंह ने इंजीनियरों के साथ बैठक की। बैठक में एक्सईएन प्रदीप कल्याण, नवीन सहरावत, मेयर अवनीत कौर, डिप्टी मेयर रविंद्र फुले, पार्षद रविंद्र भाटिया आदि मौजूद रहे।
13 से निकलेंगी हनुमान सभाएं
दशहरे पर्व के अवसर पर शहर में करीब 150 हनुमान सभाएं बनती हैं। इनसे करीब 300 से भी ज्यादा हनुमान स्वरूप शहर की सड़कों पर भ्रमण करते हैं। ये यात्रा 13 अक्तूबर की शाम से शुरू होकर दशहरे के अगले दिन 16 अक्तूबर तक चार दिन के लिए चलेंगी। खास बात ये है कि शहर की तकरीबन सभी कॉलोनियों से निकलकर ये हनुमान सभाएं शहर के पांच मुख्य दशहरा स्थल तक जाएंगे।
विज्ञापन

काम हुआ शुरू, जल्द होगा पूरा : आरके सिंह
शहर की टूटी सड़कों पर पैचवर्क का काम शुरू करवा दिया गया है। हमारा लक्ष्य है कि दशहरे तक उन सभी मुख्य सड़कों पर पैचवर्क करवाएं, जहां से हनुमान स्वरूप निकलेंगे।
विज्ञापन

-आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें