फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन के धरने पर सनौली रोड पर पैचवर्क

विज्ञापन
पानीपत। सनोली रोड बनाने को लेकर धरने पर बैठे लोग - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत को उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड से जोड़ने वाले मुख्य राजमार्ग सनौली रोड के खस्ताहाल पर स्थानीय लोगों के लगातार दो दिन तक चला अनिश्चितकालीन धरना आखिर रंग लाया है। प्रशासन ने वीरवार रात को ही खस्ताहाल रोड पर रोड़ी और मिट्टी डलवाकर रोड का पैचवर्क कर दिया है। अब यहां गंदा पानी नहीं बल्कि कच्चा रोड बन चुका है। जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, सर्व सर्व समाज एकता मंच ने अपने धरने के तीसरे दिन शुक्रवार को धरने को समाप्त कर दिया है। हालांकि प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि अगर यहां सिर्फ औपचारिकताएं पूरी की गई और काम अधूरा छोड़ा गया तो वे फिर से यहां प्रदर्शन करेंगे। रोड को पक्का करवाने के लिए उन्होंने प्रशासन को 15 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे रतन शर्मा ने कहा कि इस रास्ते पर रोजाना हो रहे हादसों को देखते हुए पहले 23 सितंबर को एक प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को चेतावनी दी गई थी कि 10 दिन में यहां से गंदा पानी निकलवाकर सड़क की मरम्मत कराई जाए। इसके बावजूद प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली तो सर्व समाज एकता मंच के बैनर तले गत बुधवार से अनिश्चिकालीन धरना शुरू किया गया। वीरवार की रात को सड़क से न केवल गंदा पानी निकाल दिया गया बल्कि गड्ढ़ों में भी मिट्टी व रोड़ा डलवा गया है और सड़क बनाने का कार्य शुरू किया गया। इसलिए यह धरना समाप्त किया जा रहा है।
उधर, रतन शर्मा ने प्रशासन को 15 दिन अल्टीमेटम दिया है कि यहां पानी निकासी के साथ पक्की सड़क बनाई जाए। वरना 16वें दिन फिर इसी जगह पर धरना शुरू कर दिया जाएगा। खास बात ये रही कि इस दौरान धरना स्थल पर ही सनौली रोड के दुकानदारों ने जैन स्वीटर के संचालक विजय जैन को बबैल नाके से लेकर वार्ड 12 की सभी दुकानों की एसोसिएशन का प्रधान चुन लिया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष हरियाणा बाबूराम कौशिक, विजय जैन, संरक्षक सर्व समाज एकता मंच भूपेंद्र मलिक, सर्व समाज एकता मंच का प्रवक्ता शोएब आलम, नरेंद्र शर्मा, जयदेव शर्मा, ताहिर अहमद, संजय प्रधान, अबरार अहमद, आबिद अंसारी, राजेंद्र, रितेश शर्मा ,अशरफ अंसारी, आसिफ अंसारी, सोनू शर्मा, विजयंत, सुंदर गुर्जर, सतवीर प्रधान टेंपो यूनियन, प्रधान नंदलाल, जितेंद्र राजेंद्र शर्मा अंबा कॉलोनी, कृष्ण कुमार, अरविंद व यशपाल अहलावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें