फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सिर्फ एक बस प्रयागराज के लिए रवाना होने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रयागराज महाकुंभ में लोगों की श्रद्धा को देखते हुए रोजाना पानीपत डिपो से बस को दोपहर 12 बजे रवाना किया जा रहा है। भारी संख्या में यात्री सवार होकर प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे है। गत दिनों से प्रयागराज के लिए डिपो द्वारा दो बसों को रवाना किया जाता था लेकिन मंगलवार को सिर्फ एक बस को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को एक ही बस में सवार होकर प्रयागराज के लिए यात्रा करनी पड़ी।
मंगलवार को बस से प्रयागराज जाने वाले यात्री राकेश, प्रदीप और सुमित ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज के लिए रवाना हो रहे है।
जिसको देखते हुए पानीपत डिपो से रोजाना दोपहर के समय दो बसों को प्रयागराज के लिए रवाना किया जाता था लेकिन मंगलवार को केवल एक बस को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। जिससे यात्रियों को परेशानियोंं का सामना करना पड़ा। ऐसे में यात्रियों ने रोडवेज प्रशासन से बसों की संख्या को बढ़ाने की मांग की है। जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

रोडवेज ड्यूटी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में लोगों की श्रद्धा को देखते हुए रोजाना दो बसों को प्रयागराज के लिए रवाना किया जाता है। लेकिन मंगलवार को अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर केवल एक बस को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। क्योंकि बुधवार को पूर्ण अमावस्या के दिन कई बसों को हरिद्वार के लिए रवाना किया जाएगा। जिसमें भारी संख्या में यात्री बसों में सवार होकर हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें