पानीपत। किसी ने महाराष्ट्र के एक यात्री का पानीपत रेलवे स्टेशन पर मोबाइल और बैग चोरी कर लिया। वे मुंबई से अमृतसर के लिए यात्रा कर रहे थे। अमृतसर पहुंचकर जीआरपी को इसकी शिकायत दी।अमृतसर में जीरो एफआईआर दर्ज कर पानीपत जीआरपी को भेजी है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र के पूना निवासी ओम राजेंद्रा शिंदे ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10 अप्रैल को मुंबई से अमृतसर के लिए ट्रेन नंबर 11057 में यात्रा कर रहा था। ट्रेन पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो किसी व्यक्ति ने उसका बैग चोरी कर लिया। बैग में मोबाइल, दस्तावेज, और चार हजार रुपये की नकदी थी। ब्यूरो