फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यात्रियों की सुविधा की अनदेखी, शेड के नीचे पर्याप्त बेंच तक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए भी पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। रेलवे के अधिकतर बेंच धूप में लगे हैं। शेड के नीचे अपेक्षाकृत बेंच न होने पर यात्रियों को फर्श पर बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है। हालांकि रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था का दावा किया है। कुछ यात्री बेंच होने पर भी नीचे फर्श पर बैठना पसंद करते हैं।
पानीपत रेलवे स्टेशन पर हर रोज करीब 125 ट्रेनों की आवाजाही है। इन ट्रेनों में करीब 25 हजार यात्री आवाजाही करते हैं। अब गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर बैठने के लिए बेंच जैसी सुविधाओं का अभाव महसूस किया जा रहा है। प्लेटफार्म पर लगाए गए आधे से अधिक बेंच खुले में हैं। ऐसे में धूप होने पर यात्री नहीं बैठ पाते। वे शेड के नीचे आ जाते हैं। यहां पर्याप्त बेंच नहीं हैं।
विज्ञापन




यात्री बोले अब धूप में बैठना मुश्किल
प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर आधे से ज्यादा यात्री जमीन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते हैं। कुछ यात्रियों को बेंच न मिलने या फिर किसी महिला व बुजुर्ग के आने पर उठने से अच्छा पहले ही नीचे बैठ जाते हैं। प्लेटफॉर्म नंबर दो पानीपत से बिहार जा रही नेहा जमीन पर अपने सामान के साथ बैठी थीं। नेहा से शेड के नीचे बेंच नहीं मिला है। इतनी गर्मी में धूप में लगे बेंच पर बैठना मुश्किल है। रेलवे को इन बेंच को शेड के नीचे लगवाना चाहिए।
विज्ञापन



वर्जन
यात्रियों कि सुविधा कि लिए पर्याप्त बेंच प्लेटफार्म पर लगवा रखे हैं। शेड में भी पर्याप्त बेंच हैं। सर्दी को देखते हुए खुले में यात्रियों के लिए बेंच लगवा रखे हैं। शेड के नीचे जगह और जरूरत अनुसार बेंच लगाए जाएंगे।
धीरज कपूर, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें