फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान, अमृतसर एक्सप्रेस सवा दस घंटे लेट

Sat, 04 Oct 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद - फोटो : reasi news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। त्योहारों के सीजन में ट्रेनों का देरी से स्टेशन पर आना यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेनों के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को अमृतसर एक्सप्रेस समेत दस ट्रेनें देरी से आई। यात्री राजेश और प्रवीन ने बताया कि अपनी ट्रेन के आने के 20 मिनट पहले ही स्टेशन पर आ गए थे। स्टेशन पर आने के बाद पता चला कि हमारी ट्रेन सवा एक घंटे की देरी से आ रही है। हमें जरूरी काम से अपने गंतव्य पर समय से पहुंचना था लेकिन अब ट्रेन देरी के कारण देरी से ही पहुंचेंगे।

ये ट्रेनें पहुंची देरी से

अमृतसर एक्सप्रेस सवा दस घंटे, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा और कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू सवा एक घंटे की देरी से आई। अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा, मालवा सुपरफास्ट एक घंटा और नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई। दिल्ली पानीपत एमईएमयू डेढ़ घंटा, हिमाचल एक्सप्रेस दो घंटे और मऊ स्पेशल फेयर फेस्टिवल स्पेशल चार घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू पौना घंटा और चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारी सीजन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कुछ रूटों पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन लगाई हैं। अब यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। लंबे रूटों की ट्रेनों की देरी से आने की जानकारी यात्रियों को दी जाती है।

-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें