फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रघुनाथ मंदिर का तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। माॅडल टाउन स्थित सनातन धर्म रघुनाथ मंदिर का वार्षिकोत्सव चार से छह अक्टूबर तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों को कमेटी द्वारा पूरा कर लिया गया है। रघुनाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कुलभूषण अरोड़ा ने बताया कि वार्षिकोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। शनिवार शाम को महामंडलेश्वर संतोषी माता को ढोल नगाड़ों के साथ डांडिया खेलते हुए रघुनाथ मंदिर में लाया जाएगा। शाम को सत्संग प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

अगले दिन पांच अक्टूबर को सुबह और शाम सत्संग प्रवचन होगा। इसी तरह छह अक्टूबर को सत्संग प्रवचन होगा। उसके उपरांत सभी के सहयोग से भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर इंद्रलाल कुमार, वेद कुमार, अविनाश चंद्र शर्मा, बलवंत राय मल्होत्रा, बजरंग सेवा मंडल के अध्यक्ष विनोद मल्होत्रा, डॉ. संजीव शर्मा व अजय मल्होत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें