पानीपत। ट्रेनों की धीमी रफ्तार आए दिन यात्रियों को परेशान कर रही है। ठंड बढ़ने के साथ ट्रेनें भी प्रभावित होने लगी हैं। यात्रियों को स्टेशन पर घंटों तक ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार को कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू समेत 18 ट्रेनें देरी से आईं। यात्री निशा और बलराज ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते हुए काफी समय हो गया है। उन्हें अपने गंतव्य पर जरूरी काम से समय से पहुंचना था। उनकी ट्रेन स्टेशन पर डेढ़ घंटे की देरी से आ रही है। ठंड का मौसम का ऐसे में हर यात्री को समय से अपने गंतव्य पर पहुंचना होता है। ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि यात्री समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके।
बॉक्स
ये ट्रेनें देरी से पहुंची
कुरुक्षेत्र दिल्ली एमईएमयू ढाई घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस डेढ़ और गीता जयंती पौने घंटे की देरी से आई। जम्मू मेल तीन घंटे, जम्मू तवी एक्सप्रेस 32 मिनट और झेलम एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। नेताजी एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस ढ़ाई घंटे और ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। दिल्ली पानीपत एमईएमयू 1:23 घंटे, फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस पौना घंटा और अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू पौने दो घंटे, अमृतसर एक्सप्रेस डेढ़ घंटा और मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से आई। हिमाचल एक्सप्रेस एक घंटा, टाटानगर एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौना घंटा और दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 35 मिनट की देरी से आई।
वर्जन :
स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आईं जिससे यात्रियों को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ा। ठंड बढ़ने के कारण ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। स्टेशन पर यात्रियों के लिए हर सुविधा है ताकि किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो।
-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।