फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बस ड्राइवर की लापरवाही से नीचे गिरी सवारी, अस्पताल में कराया भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड पर देर रात फ्लाईओवर पर बस से उतरने के दौरान ड्राइवर की लापरवाही से एक महिला यात्री नीचे गिर गई। पुलिस की सहायता से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई।
विज्ञापन

रोडवेज बसें समालखा के पुराने बस अड्डे पर आने के बजाय ऊपर से निकल जाती हैं। इससे सवारियों को करीब एक किलोमीटर तक पैदल या वाहन लेकर शहर आना पड़ता है। रात के समय तो वारदात व हादसे होने का भय बना रहता है। पुलिस को दी शिकायत में उसके पति हरीश चंद्र निवासी मॉडल टाउन ने बताया कि बीती रात उसकी पत्नी सीमा रानी अंबाला से समालखा के लिए हरियाणा रोडवेज की बस से आ रही थी। वह अपनी पत्नी को फ्लाईओवर के पास अपनी पत्नी को लेने के लिए आया था। रात करीब 12 बजे बस वहां पहुंची तो कंडक्टर ने सवारियां उतारने के लिए बस रुकवाई और उसकी पत्नी बस से उतरने लगी। इसी दौरान ड्राइवर ने तेजी से बस चला दी, जिससे वह नीचे गिर गई। सवारियों द्वारा शोर मचाने पर ड्राइवर ने बस रोक दी अन्यथा बस का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर जाता। उसकी पत्नी के मुंह व कूल्हे पर चोटें आई हैं। उन्होंने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुलाई। पुलिस ने बस ड्राइवर को बस अड्डे पर खड़ी करने और आगे न ले जाने की हिदायत की। इसके बाद वह अपनी पत्नी को सरकारी अस्पताल समालखा ले गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी तरफ ड्राइवर बस स्टैंड से भी बस को लेकर निकल गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें