फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एकल नृत्य व गायन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बिखेरे संस्कृति के रंग

Fri, 17 Oct 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बाल भवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देती कलाकार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। बाल भवन में बाल दिवस पर वीरवार को द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ समूहों के विद्यार्थियों के बीच एकल गायन, क्लासिकल सोलो डांस और एकल नृत्य प्रतियोगिता कराई गईं। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिताओं ने बच्चों के आत्मविश्वास को निखारने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान किया।



कार्यक्रम की शुरुआत जिला बाल कल्याण अधिकारी रीतू राठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उन्होंने उपस्थित बच्चों को ऐसे आयोजनों में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया। यह प्रतियोगिताएं उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन में संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन



बाल भवन में आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम-


- एकल गायन प्रतियोगिता में द्वितीय ग्रुप में बाल विकास स्कूल मॉडल टाउन से एकमजोत सिंह ने प्रथम, एसडीवीएम सिटी से ध्रुविका ने द्वितीय, एसडीवीएम हुडा से हामया ने तृतीय तथा सर छोटू राम विकास नगर से मोक्ष व केआर मंगलम स्कूल से आशीष जैन से सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

- एकल गायन तृतीय ग्रुप में केआर मंगलम स्कूल से शौर्य अवस्थी ने प्रथम, द्वितीय स्थान पर अपेक्षा एसडीवीएम सिटी से अपेक्षा ने द्वितीय, बाल विकास प्रोगेसिव स्कूल मॉडल टाउन से मानवी झा ने तृतीय और एसडीवीएम हुडा से भवलीन ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।

- क्लासिकल सोलो डांस चतुर्थ ग्रुप में बाल विकास मॉडल टाउन से काजल ने प्रथम, जीएमएसएसएस जीटी रोड से सौम्या ने द्वितीय, बाल विकास मॉडल टाउन से असमी दुआ ने तृतीय और ओपन एंट्री से जिया ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।

- एकल नृत्य तृतीय ग्रुप में एसडीवीएम हुडा से लावण्या ने प्रथम, चंदन बाल विकास स्कूल आटा से दिव्यांशी ने द्वितीय, दा हेरिटेज कान्वेंट स्कूल बरसत रोड से पुष्कर ने तृतीय और एसडीवीएम सिटी से भव्या गोयल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन


- एकल नृत्य चतुर्थ ग्रुप में एसडीवीएम हुडा से राधिका ने प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वमा विद्यालय से साधना ने द्वितीय, दा हेरिटेज कान्वेंट स्कूल से मयंक ने तृतीय और ओपन एंट्री में खुशी ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किया।

बाल भवन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देती कलाकार।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें