फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों का स्कूल पर प्रदर्शन, जाएंगे हाईकोर्ट

Sun, 06 Apr 2014 12:05 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। केंद्रीय विद्यालय, एनएफएल को लेकर अभिभावकों ने आंदोलन तेज कर दिया है और स्कूल के गेट पर प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


अभिभावकों ने इसको लेकर हाईकोर्ट जाने का फैसला लिया है और वे अपनी मांगों को लेकर रविवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी मिल सकते हैं। अभिभावकों के संघर्ष के रास्ते पर चलने की चेतावनी के बाद प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ गई है।

नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड स्थित केंद्रीय विद्यालय बंद होने के विरोध में शनिवार को अभिभावक वहां पहुंचे और प्रबंधन के स्कूल बंद करने के फैसले का विरोध किया। उन्होंने प्रबंधन के संतोषजनक जवाब न देने पर स्कूल गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे स्कूल का किसी भी सूरत में बंद नहीं होने देंगे। वे इसको लेकर हाईकोर्ट तक जाने को तैयार हैं। इस मौके पर जसबीर दूहन, सुमेर फौजी, भूप सिंह, कर्मबीर जागलान, रामकिशन, रणधीर सिंह, कुलदीप, मदन लाल और संजीव शर्मा मौजूद रहे।

अभिभावकों ने स्कूल को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का फैसला लिया है और इसको लेकर बैठक में रणनीति भी बना ली है। वार्ड-14 पार्षद मंजू कादियान के पति रामचंद्र कादियान ने बताया कि वे इसको लेकर प्रशासन व पुलिस अधिकारियों से बात कर रहे हैं। उनकी 11 सदस्यों की कमेटी राहुल गांधी से मिल सकती है।

एनएफएल स्थित केंद्रीय विद्यालय को बंद कर दिया है और यहां पर शनिवार को कोई कक्षा नहीं लगी। प्रबंधन ने इससे पहले भी अभिभावकों को नोटिस देकर स्कूल बंद होने की संभावना जताई थी।
विज्ञापन


अभिभावक उसी समय से स्कूल प्रबंधन से बात कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार को प्रबंधन ने स्कूल बंद करने के फैसले को मुहर लगा दी और नोटिस चस्पां दिया था। स्कूल प्रबंधन ने शनिवार से स्कूल में कक्षाएं न लगने की कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें