फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी की पुत्रवधु से नेकलेस झपटा, कैमरे में कैद

Sun, 06 Apr 2014 12:03 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन के शांति नगर से धागा व्यापारी की पुत्रवधु के गले से बाइक सवार झपटमाराें ने गोल्ड नेकलेस झपट लिया। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार दोनों झपटमारों की गतिविधियां सीसीटीवी में कैद हो गई। झपटमारी के दौरान महिला के गले में नाखून लग गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत पर मुकद्दमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

शांति नगर निवासी धागा व्यापारी हुकम शर्मा की पत्नी पिंकी और पुत्रवधु अनु बाजार में जा रही थी। इसी समय मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और इनमें से पीछे बैठे युवक ने हेलमेट पहन रखा था। उन्होंने अनु के गले से चेन झपट ली और फरार हो गए।

उनके चिल्लाने पर आसपास के लोग वहां पर पहुंचे, लेकिन वे किसी के हाथ नहीं लगे। सूचना मिलने पर धागा व्यापारी हुकम सिंह पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हुकम शर्मा ने बताया कि दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर पीछे से आगे आए और आगे आकर मोटरसाइकिल रोक दी।
विज्ञापन


उसकी पत्नी पिंकी और पुत्रवधु अनु ने खुद को संभाला, लेकिन दोनों बदमाश गोल्ड नेक को झपट ले गए। उसने बताया कि गोल्ड नेक करीब डेढ़ तोले की है ओर इसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों बदमाशों की गतिविधियां गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने धागा व्यापारी के बयान दर्ज किए और मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से फुटेज ले ली हैं।

मॉडल टाउन थाने के अंतर्गत शांति नगर में एक महिला का सोने का गोल्ड नेकलेस छीन लिया। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
अनिल कुमार, पीआरओ, पानीपत पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें