फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विकास के कागजी दावे, बारिश ने धोए

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। शहर में विकास के दावे कागजी साबित हुए। 12 दिन में दूसरी बार बेमौसमी बारिश ने दावों को धो दिया। दूसरे जिलों व प्रदेशों से शहर की दो मुख्य सड़कों से शहर में प्रवेश कर पाना मुश्किल हो गया है। असंध रोड पर सफीदों की तरफ से आते समय गुप्ता पेट्रोल पंप के पास और रेलवे अंडरपास पर पानी भरा है। वहीं सनौली रोड पर उत्तर प्रदेश की तरफ से आते समय मार्बल मार्केट में दो फुट तक पानी भरा है। दोपहिया और दूसरे वाहन चालक यहां से निकलने के प्रयास में हादसों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह और शाम को पानीपत में 25 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश समालखा में 56 एमएम, इसराना व बापौली में 11-11 और मतलौडा में 10 एमएम बारिश हुई। इस बारिश में ही गांवों से लेकर शहर तक के विकास के दावे फेल साबित हुए। बेमौसम बारिश के बाद अमर उजाला की टीम शनिवार को शहर का हाल देखने पहुंची तो कई जगह जनप्रतिनिधियों के दावे हवा-हवाई साबित होते दिखे।
पानीपत-जींद रोड स्टेट हाईवे है। यह जींद व सफीदों के अलावा जिले के बड़े कस्बे मतलौडा और 50 गांवों को जोड़ता है। शहर में दाखिल होते ही पश्चिमी यमुना लिंक नहर से पहले गुप्ता पेट्रोल पंप के सामने सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। यहां से दोपहिया वाहन निकलना मुश्किल हो जाता है। सुबह व दोपहर में स्कूल के समय लंबा जाम लग जाता है। सड़क पर पांच सीबीएसई स्कूल हैं। अभिभावकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। असंध रोड रेलवे अंडरपास पर कई फुट तक पानी भरा है। इससे दोपहिया व छोटे वाहन चालकों को ओवरब्रिज का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में यहां जाम की स्थिति दिनभर बनी रहती है।
विज्ञापन

सनौली रोड स्टेट हाईवे है। सनौली व बापौली खंड के साथ इस सड़क पर उग्राखेड़ी सहित दो दर्जन गांव हैं। शहर में प्रवेश करते ही मार्बल मार्केट में करीब एक किलोमीटर तक कई-कई फुट तक पानी भरा हुआ है। रिक्शा व दोपहिया वाहन चालक यहां से निकलने के प्रयास में हादसों का शिकार हो रहे हैं। यहां ई-रिक्शा और ऑटो पलट जाती हैं। लोगों को अपने गंतव्य को जाने के लिए रास्ता बदलना पड़ रहा है। वे अब उग्राखेड़ी से होकर आगे जाते हैं।
समालखा में जीटी रोड की सर्विस रोड खस्ता हो चुकी है। समालखा अड्डा से पानीपत आते समय लोगों का निकल पाना मुश्किल हो गया है। रोडवेज बसों के चालकों को भी यहां से निकलने के लिए सोचना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालकों को रास्ता बदलकर चलना पड़ता है। समालखा विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने विधानसभा में इस बात को उठाया था। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 31 मार्च तक सर्विस रोड का निर्माण कार्य पूरा कराने का भरोसा दिया था। डिप्टी सीएम के दावे भी पानी में बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें