एसडी पीजी कॉलेज में हरियाणा साहित्यिक उत्सव में बेटियों को बचाने एवं महिलाओं को शक्ति देने की आवाज बुलंद हुई। मुख्यातिथि व मुख्य वक्ताओं ने समकालीन समय में स्त्री स्वर पर अपने विचार खुलकर प्रकट किए। एसडी पीजी कॉलेज मेें हरियाणा साहित्यिक उत्सव का शनिवार को आज पांचवां दिन रहा।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ महाभियान के अंतर्गत उत्सव का विषय समकालीन समय में स्त्री स्वर रहा। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग पानीपत के सौजन्य से किया गया। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि एवं वक्ता एडीजीपी विजिलेंस डॉ. केसी मिश्रा रहे। इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार शिवकेश व विमल कुमार और महिला एवं बाल विकास विभाग की पीओ उषा अरोड़ा वक्ता रहे।
कॉलेज प्रबंधकारिणी के प्रधान दिनेश गोयल, प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोडा़, एचसीटीए के महासचिव डॉ. आरपी सैनी व डॉ. एसएन शर्मा ने सबका स्वागत किया। मंच का संचालन डॉ. संगीता गुप्ता ने किया। डॉ. केसी मिश्रा ने कहा की महिलाओं क्ै बिना सृजन संभव नहीं है। केसी मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया। मन के पर्यावरण के साथ-साथ हमें बाहरी पर्यावरण को भी सुधारना होगा।
अंग्रेजी विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गगनदीप द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। डॉ. गगनदीप ने इस पुस्तक के कामयाब प्रकाशन का श्रेय अपने पति अमूल बठला व एसडी कॉलेज प्रबंधन को दिया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नाटक के मंचन ने सभी को छू लिया। साय: कालीन सत्र में मुशायरे का आयोजन किया गया।
जिसमें युसुफ भारद्वाज दिल्ली, महेंद्र झज्जर, कुमार विनोद कुरुक्षेत्र, दिनेश दधीचि कुरुक्षेत्र, अमृत लाल मदान कैथल, ब्रजेश काठिल कुरुक्षेत्र, प्रो. एसके शर्मा पानीपत, प्रो. बी बी शर्मा पानीपत व संतोष पानीपत ने अपनी कविताओं को पढ़कर समाज को रास्ता दिखाया। इस अवसर पर डॉ. आईसी गोयल, प्रो. मुकेश गुप्ता, डॉ. नागेश चतुर्वेदी, डॉ. प्रवीन कत्याल, प्रो. प्रवीन खेरड़े, डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. रवि बाला, प्रो. सरिता दलाल, प्रो. गीता परूथी, प्रो. हरविंदर जोधका, डॉ. राकेश गर्ग, डॉ. रवि कुमार, डॉ. राहुल जैन, प्रो. संतोष कुमारी, डॉ. गगनदीप, प्रो. मयंक अरोड़ा, प्रो. सुशील कुमार, प्रो. मनोज, प्रो. सौरभ सिंगला, प्रो. सोमबीर व प्रो. मनीष मौजूद रहे ।