फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेल्डिंग करते समय तेल के टैंकर में विस्फोट, दो भाई झुलसे

Thu, 17 Mar 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पानीपत-रिफाइनरी रोड पर तेल के टैंकर में वेल्डिंग करते समय ब्लास्ट हो गया। हादसे में वेल्डर और उसका छोटा भाई गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं टैंकर चालक और वेल्डर का दोस्त बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


प्राप्त विवरण के अनुसार गांव ददलाना निवासी भरत व उसका छोटा भाई रोहित तेल के टैंकर में ब्लास्ट होने के गंभीर रूप से झुलस गए। भरत ने बताया कि उसकी रिफाइनरी के पास वेल्डिंग की दुकान है। बुधवार दोपहर को रिफाइनरी का एक टैंकर चालक टैंकर के मेनवेल पर वेल्डिंग करवाने के लिए उसकी दुकान पर आया था।

टैंकर के मैनवॉल्व से तेल का रिसाव हो रहा था। उसने टैंकर से सारा तेल निकलवा कर उसमें पानी भर दिया था। वेल्डिंग करते वक्त चिंगारी से टैंकर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि मैनवाल्व के टुकड़े हो गए। हादसे में उसका छोटा भाई रोहित भी गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


रोहित अपने दोस्त सागर के साथ उसको चाय देने के लिए दुकान पर आया था। रोहित के चेहरे पर मैनवाल्व के टुकड़े लगे। सागर व टैंकर चालक हादसे में बाल-बाल बच गए। टैंकर चालक ने राहगीरों की मदद से दोनों भाईंयों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे की सूचना पर दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग से धधक रहे टैंकर पर काबू पाया। अस्पताल में भर्ती वेल्डर व उसके छोटे भाई की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के पास टैंकर में आग लगने की कोई सूचना नहीं है। ऐसी कोई सूचना आती है तो मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
अमित कुमार, एसएचओ, थाना सदर पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें