बापौली ब्लॉक की पंचायत समिति के चैयरपर्सन का ताज मिंटो उझा व वाइस चैयरमैन का ताज बापौली के आदेश तंवर के सिर सज गया। दोनों भाजपा समर्थित बताए गए हैं। बापौली में हुई इस चुनाव प्रक्रिया में पंचायत समिति के 14 में से सिर्फ आठ सदस्यों ने ही भाग लिया था।
चैयरपर्सन चुने जाने के बाद मिंटो उझा ने कहा कि पंचायत समिति के सदस्यों ने उन्हें जिस उम्मीद से चैयरमैन चुना है वह उस पर खरा उतेरेगी। क्षेत्र का विकास करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बुधवार को बापौली ब्लॉक के पंचायत समिति के चैयरमैन व वाइस चैयरमैन का चुनाव संपन्न हो गया।
चुनाव प्रक्रिया में पंचायत समिति के 14 में से आठ सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया में मिंटो उझा को चैयरमैन व बापौली के आदेश तंवर को वाइस चैयरमैन चुना गया। बापौली ब्लाक के ब्लॉक पंचायत समिति के चैयरमैन का पद अनुसूचित जाति से संबध रखने वाली महिला प्रत्याक्षी के लिए आरक्षित था। चैयरमैन बनने की दौड़ में मिंटो उझा अकेली ही शामिल थी।
चुनाव प्रक्रिया में 14 में आठ सदस्यों के पहुंचने के बाद सदस्यों की उपस्थिति का कोरम पूरा हो गया था। आरओ जीएम मेहताब सिंह खर्ब व बीडीपीओ कुलजीत दहिया ने मिंटो उझा व आदेश तंवर को चैयरमैन व वाइस चैयरमैन का प्रमाण पत्र दिया। मिंटो उझा के चैयरमैन व आदेश तंवर के वाइस चैयरमैन बनने के लिए उनके समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। समर्थकों ने एक दूसरे को लड्डू बांटकर खुशियां मनाई। इस मौके परपहल सिंह,बंटी, रामेश्वर, राजपाल, अनील, विकास, सुभाष, रमेश शर्मा, मेघराज रावल, राजपाल, मामन, रामकुवार व जयसिंह मौजूद रहे।