गंगापुरी रोड पर स्थित शिव मंदिर सभा द्वारा 20वां वार्षिक समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि उघोगपति एवं समाजसेवी अशोक बांगा रहे। समारोह की अध्यक्षता रमेश माटा, चुन्नीलाल खुराना व अशोक कुमार रेवड़ी ने की। समारोह के बाद मंदिर में भंडारा लगाया गया। वार्षिक समारोह के अवसर पर सभी भगतजन शिव के गीतों में मस्त दिखे।
इस अवसर पर अशोक बांगा ने कहा कि हम परमपिता परमात्मा को चाहे किसी भी नाम से पुकारे, लेकिन सच तो यह है वो एक महाशक्ति है और प्रत्येक जगह पर बिराजमान है उसकी मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिल सकता। आसानंद गोगिया ने कहा कि परमपिता परमात्मा ने इस धरती पर अलग-अलग रूप में अनेकों जीव-जंतुओं को जन्म दिया है। लेकिन मानव रूप को सबसे अधिक प्राथमिकता दी है। प्रत्येक मानव उसके बनाए हुए सभी जीव-जंतुओं की सेवा करने के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए। जन सेवा ही प्रभु सेवा है। इस अवसर पर अशोक बरेजा, पुरुषोत्म लाल तनेजा, केवल कृष्ण बांगा, अलदेव राज कत्याल, सिंकदर चानना, बनारसी लाल, सुखदेव कालड़ा, ईश्वर, रणबीर जागलान व सूरज पहलवान मौजूद रहे।