फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा से रेलवे की ओएचई टूटी, दस घंटे तक तीन नंबर लाइन रही ठप, 14 ट्रेनें प्रभावित

Tue, 30 May 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश और तेज हवा के चलते सोमवार सुबह करीब 4:38 पर प्लेटफार्म नंबर तीन और जाटल रोड पुल के बीच करीब 150 मीटर तक लाइन नंबर तीन की ओवर हेड इक्यूप्मेंट (ओएचई) में स्पार्किंग हो गई। इस कारण ओएचई लाइन दो जगह से टूट गई। इससे लाइन नंबर तीन से अंबाला की ओर जाने वाली करीब 14 ट्रेन प्रभावित हो गईं।
विज्ञापन


लाइन को तत्काल ही अस्थाई रूप से जोड़ दिया गया, लेकिन उस ट्रैक पर रेलगाड़ियों का आवागमन बहाल नहीं हो सका। रेलवे के इंजीनियरों ने दोपहर 12 बजे के करीब एक घंटे का ब्रेक डाउन लेकर लाइन को पूरी तरह से ठीक किया। इसके बाद दोपहर 2:20 बजे पर गाड़ियों को लाइन नंबर तीन से गुजरने की अनुमति दी गई।

इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाटल रोड और रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार सुबह एक साथ स्पार्किंग हुई और ओएचई टूटकर गिर गई। इससे इस लाइन पर रेल यातायात ठप हो गया। सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर इलेक्ट्रीशियन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर मौके पहुंच गए।
विज्ञापन


वहां तीन नंबर लाइन की ओएचई दो जगहों से टूटी मिली। बताया जा रहा है कि तीन नंबर लाइन पर जाटल रोड के पास मालगाड़ी आ रही थी। लाइन टूटने के बाद इसे डीजल इंजन की सहायता से बाबरपुर स्टेशन पर पहुंचाया गया। रेलवे अधिकारियों ने दिल्ली और अंबाला में इसकी सूचना देकर ओएचई की सप्लाई बंद करवाई।  

इसके बाद तकनीकी टीम ने लाइन को अस्थायी रूप से जोड़ा। इसके बाद भी ट्रेनों को तीन नंबर की बजाय पांच नंबर प्लेटफार्म से गुजारा गया।

एक घंटे का ब्रेक लिया 
तड़के लाइन टूटने के बाद तारों को पूरी तरह से सही करने के लिए रेलवे के टीआरडी इलेक्ट्रिकल विभाग के इंचार्ज चेन सिंह और एसएस धीरज कूपर ने स्टेशन से तीन नंबर लाइन को पूरी तरह से बंद करवा दिया। इसके बाद दोपहर करीब 12:07 से लेकर 1:15 बजे तक ब्रेक डाउन लेकर ओएचई तार को पूरी तरह से सही किया गया।

दो बजे के बाद लाइन की टेस्टिंग के लिए इंजन को कई बार तीन नंबर लाइन से गुजारा गया। इसके बाद करीब 2:20 बजे से इस लाइन से गाड़ियों को गुजरा शुरू हुआ। इस दौरान तीन नंबर प्लेटफार्म पर आने वाली सभी गाड़ियों को प्लेटफार्म नंबर पांच से एक-एक कर पास किया गया।

विभिन्न स्टेशनों पर थमीं गाड़ियां                  
प्लेटफार्म नंबर तीन की ओएचई लाइन टूटने के बाद जिन गाड़ियों को लाइन नंबर तीन पर आना था और इससे होकर गुजरना था, उन्हें जहां की तहां रोक का मैसेज भेज दिया गया। जिस कारण कारण करीब 16 से ट्रेन और मालगाड़ियों को जहां का तहां रोक दिया गया।

मालगाड़ी के चालक ने सुबह करीब पांच बजे दी सूचना
मालगाड़ी के चालक ने सुबह पांच बजे एसएस को सूचना दी की तीन नंबर लाइन की ओएचई लाइन टूटी हुई है। इसके बाद एसएस इंजीनियरों के साथ मौके पर पहुंच गए। सुबह तार को अस्थायी रूप से जोड़ दिया गया। हालांकि, इसके बाद भी कोई गाड़ी इस लाइन से नहीं गुजर सकी। गाड़ियों को प्लेटफार्म नंबर पांच से निकालने का मैसेज सुबह करीब 6:50 पर मिला। इसके बाद सभी गाड़ियों को निकाला गया।                   

ट्रेनें लेट होने से यात्री रहे परेशान                   
सुबह 4:38 से लेकर दोपहर 2:20 मिनट तक प्लेटफार्म नंबर तीन से गुजरने वाली 14 ट्रेनों में सफर करने वाले करीब 12 हजार से भी अधिक यात्री परेशान रहे। पानीपत से अंबाला की जाने वाले यात्री परेशान रहे। ट्रेन समय पर नहीं आने से प्लेटफार्म नंबर तीन पर भीड़ अधिक हो गई।

यात्रियों को पूछताछ केंद्र से पता लगा कि तार टूट गया है। अंबाला की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें लेट हैं। इसके बाद बहुत से यात्री लौट गए। बताया जा रहा है कि कुछ ट्रेनों के दिल्ली से रद्द करने के लिए ऑर्डर आ चुके थे। लेकिन, पानीपत स्टेशन के अधिकारियों ने एक भी ट्रेन को रद्द नहीं किया।

आधे-अधूरे इंतजाम के साथ की मेंटेनेंस       
रेलवे के मेंटेनेंस के कर्मचारियों को आधे अधूरे इंतजाम के साथ सीढ़ी की सहायता से 25 हजार वोल्ट की तारों पर चढ़ा दिया गया। मेंटेनेंस कर्मचारियों के पास न तो सेफ्टी बेल्ट थी और न ही रबर के दस्ताने। सेफ्टी बेल्ट न होने से कर्मचारियों का नीचे गिरने का भय हर समय लगा रहता है। इसके बावजूद भी रेलवे के इलैक्ट्रिक विभाग के पास उपकरणों की कमी खलती रही।       

ये गाडियां रही प्रभावित                   
15707    आम्रपाली एक्सप्रेस                   
12471    स्वराज एक्सप्रेस                    
14217    ऊंचाहार सुपरफास्ट                   
11057    दादर एक्सप्रेस                   
12919    मालवा एक्सप्रेस                   
14095    हिमालय क्वीन एक्सप्रेस                   
12497    शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस                   
12029    स्वर्ण शताब्दी                   
12011    कालका शताब्दी एक्सप्रेस                   
14037    दिल्ली पठानकोट                   
64465    पैसेंजर (नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र)                   
12925    पश्चिम एक्सप्रेस                   
12217    कोच्चीवेली एक्सप्रेस                   
22451    बांद्रा चंडीगढ़ एक्सप्रेस                   
ये ट्रेनें तीन की बजाय पांच नंबर प्लेटफार्म से निकालीं 

तेज बारिश आने के कारण ओएचई लाइन में स्पार्किंग हो जाने के बाद टूट गई थी। जिसके बाद सुबह 4:38 से लेकर दोपहर के 2:20 मिनट तक लाइन नंबर तीन पर कोई भी ट्रेन नहीं आ सकी। इसी बीच 12:07 से 1:20 मिनट पर लाइन को ठीक किया गया। जिसके ट्रायल के लिए इंजन को कई बार गुजारने के बाद लाइन पर ट्रेन आने की हरी झंडी दी गई।                   
विज्ञापन

संजय सिंह, सीनियर डीईई, डिविजन दिल्ली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें