यात्री कृपा ध्यान दें, धुंध के चलते आज आने वाली गाड़ी 12 घंटे देरी से चल रही है। यात्रियों को होने वाली असुविधा को देखते हुए खेद है। ऐसे एनाउंसमेंट पानीपत रेलवे स्टेशन पर सुनने को मिल रहे हैं। यह जानकारी सुनकर यात्रियों की धड़कन बढ़ जाती है और वे बार-बार विंडो पर सूचना कंफर्म करने लगते हैं।
धुंध के कारण लंबी दूरी की गाड़ियां हर रोज अपने निर्धारित समय से दस से सोलह घंटे तक लेट चल रही हैं। इस कारण प्रदेशी यात्रियों की राते कमरे पर नहीं बल्कि खुले स्टेशन पर ठंड में ही ठंडे फर्श पर गुजारनी पड़ रही है। इसके लिए दूर दराज जाने वाले यात्री स्टेशन पर रात गुजारने को मजबूर हैं। पानीपत से अंबाला और पानीपत से दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों के लेट होने का मुख्य कारण धुंध है।
रेल यात्रियों को ट्रेन लेट होने से उठानी पड़ रही परेशानी
रेल में लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को सबसे अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिहार जाने वाली 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 16 घंटे लेट चल रही है। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को रात खुले स्टेशन और ठंडे फर्श पर ही गुजारनी पड़ रही है।
पानीपत से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन
12716 संचखंड एक्सप्रेस तीन घंटे लेट
15708 आम्रपाली एक्सप्रेस छह घंटे लेट
12926 पश्चिम एक्सप्रेस दो घंटे लेट
14038 पठानकोट एक्सप्रेस एक घंटा लेट
14732 बठिंडा एक्सप्रेस छह घंटे लेट
अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेन
12716 सचखंड एक्सप्रेस सात घंटे लेट
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस दस घंटे लेट
15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 16 घंटे लेट
12459 अमृतसर एक्सप्रेस तीन घंटे लेट
14731 बठिंडा एक्सप्रेस एक घंटे लेट