पुलिस द्वारा जिला स्तर पर आयोजित ट्रैफिक क्विज कंपीटिशन में पुलिस के ट्रैफिक संबंधित सवालों का बच्चों ने फटाफट जवाब दिए। प्रतियोगिता के प्रथम वर्ग में मेजबान स्कूल, दूसरे वर्ग में डीपीएस समालखा व तीसरे वर्ग में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। डीएसपी मुख्यालय जगदीप सिंह दूहन ने पुरस्कृत किया।
पुलिस द्वारा वीरवार को एसडी विधा मंदिर जूनियर विगं में जिला स्तरीय ट्रैफिक क्विज कंपीटिशन आयोजित किया गया। जिसमें खंड स्तर की परीक्षा में प्रथम स्थान पर आने वाले स्कूलों की 15 टीमों के 45 बच्चों ने ही भाग लिया। परीक्षा का आयोजन तीन लेवल पर कराया गया। प्रथम लेवल में कक्षा दूसरी से पांचवीं, दितीय लेवल में कक्षा छठी से आठवीं और तृतीय लेवल में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया।
एसपी राहुल शर्मा के निर्देश पर ट्रैफिक क्विज कंपीटिशन के सफल आयोजन के लिए उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जगदीप सिंह दूहन को नोडल अधिकारी व इनकी सहायता के लिए प्रबंधक थाना बाबरपुर इंस्पेक्टर भारत भूषण को नियुक्त किया गया। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जगदीप सिंह दूहन ने बच्चो को ट्रैफिक क्विज कंपीटिशन व नियमों की बारीकी से जानकारी दी। ट्रैफिक क्विज कंपीटिशन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को ट्रैफिक नियमो के बारे जागरूक कर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है। उन्होंने कहा की देश में हर वर्ष लाखों लोग सड़क हादसों में मारे जाते हैं, इनमे से ज्यादातर मरने वालों की आयु 16 से 40 वर्ष की होती है । इसलिए स्कूल व कॉलेज के बच्चों को स्वयं ट्रैफिक नियमों की पालना करनी चाहिए और अपने परिजनों व परिचितों को भी ट्रैफिक नियमों के बारे जागरूक करना चाहिए और ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने पर तुरंत टोकना चाहिए। एसडी विद्या मंदिर सीनियर विंग के के चेयरमैन सतीश चंद्रा, जूनियर विंग के चेयरमैन रघुनंदन गुप्ता, वाइस चेयरमैन राजीव गर्ग, प्रिंसिपल मीनाक्षी श्रॉफ, प्रबंधक थाना बाबरपुर इंस्पेक्टर भारत भूषण, आरएसओ सतीश चौधरी, शमशेर सिंह, विनोद छाबड़ा, नरेश शर्मा मौजूद रहे।
ये रहा क्विज का परिणाम
प्रथम लेवल में एसडी विद्या मंदिर जूनियर विंग जीटी रोड पानीपत की टीम प्रथम रहे। जिसमें नैतिक, शिवम, अभिनव शामिल रहे। पीटीपीएस सीनीयर सेकेंडरी स्कूल मतलौडा द्वितीय व मैरी मॉर्डन स्कूल पानीपत की टीम तृतीय स्थान पर रही। द्वितीय लेवल में डीपीएस पानीपत सिटी समालखा प्रथम रहा। जिसमें तनीष अग्रवाल, इशान शर्मा व रुपांश गोयल शामिल रहे। पीटीपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल मतलौडा द्वितीय, आरएनएम पब्लिक स्कूल की टीम तृतीय स्थान पर रही। तृतीय लेवल दयाल सिह पब्लिक स्कूल पानीपत की टीम प्रथम रही। जिसमें अजय सांगवान, अक्षत मंगला व सोनिया लांबा शामिल रहे। एबीडीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल बापौली द्वितीय, जीएसएस स्कूल इसराना की टीम तृतीय स्थान पर रही ।