फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एनएच-44 पर पानीपत टोल प्लाजा तिरंगा लाइटों से जगमगाया, मरम्मत कार्य भी जल्द पूरा करने का दावा

विज्ञापन
टोल प्लाजा पर लगी तिरंगा लाइट। स्रोत : एनएचएआई
विज्ञापन
-एनएचएआई की पहल से बदला टोल प्लाजा का स्वरूप, तिरंगे के तीनों रंगों की एलईडी लाइटिंग बनी वाहन चालकों के आकर्षण का केंद्र
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एनएचएआई ने पानीपत टोल प्लाजा और राजमार्ग के प्रमुख हिस्सों पर आकर्षक तिरंगा थीम पर आधारित एलईडी लाइटिंग स्थापित की है।
तिरंगे के तीनों रंगों (केसरिया, सफेद और हरा) से सुसज्जित यह विशेष प्रकाश व्यवस्था रात के समय टोल प्लाजा और पूरे राजमार्ग की सुंदरता में चार चांद लगा रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों में राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ रात्रि के समय एक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा वातावरण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

इसके साथ ही एनएच-44 पर लंबे समय से चल रहे सड़क मरम्मत व सुधारीकरण कार्य को भी लगभग पूरा कर लिया गया है। सड़क की गुणवत्ता में सुधार करने, बेहतर ड्राइविंग अनुभव प्रदान करने और यात्रा के समय को घटाने के लिए विभिन्न प्रमुख स्थलों पर मरम्मत कार्य तेजी से निपटाया गया है।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के पूर्ण होने से अब वाहन चालकों को अधिक सुगम, सुरक्षित और निर्बाध यातायात की सुविधा मिलेगी। एनएचएआई के ये प्रयास सड़क सुरक्षा, यात्री सुविधाओं में वृद्धि और राष्ट्रीय राजमार्गों के सौंदर्यीकरण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। स्थानीय नागरिकों और राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले यात्रियों द्वारा तिरंगा लाइटिंग और सड़क सुधार के इन कार्यों की खुलकर सराहना की जा रही है। कंपनी के प्रतिनिधि वेद पारासर ने बताया कि मरम्मत कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
22. 23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें