फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजकुंड की तर्ज पर विकसित होगी हाली झील

Fri, 23 Sep 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : bureau
विज्ञापन
सिटी की लाइफ अब हाली झील की तस्वीर संवरने के साथ बदलेगी। शहर के बीचोंबीच स्थित मशहूर शायर अल्ताफ हुसैन हाली के नाम से स्थापित हाली झील और पार्क को सूरजकुंड की तरह विकसित किया जाएगा। हाली झील को पर्यटक स्थल के रूप में स्थापित करने के लिए करीब 23 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी ने हाली झील और पार्क को वर्क ऑर्डर के बारह माह में ही मूर्त रूप दिलवाने का दावा किया है।
विज्ञापन



नेशनल हाईवे-नंबर-वन से 1.7 किलोमीटर पश्चिम दिशा में स्थित हाली झील अब वीरान है। इसके एक हिस्से में बना पार्क जरूर लोगों को राहत दे पाता है। बाकी झील में धूल उड़ रही है। शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी की मांग पर सीएम मनोहर लाल ने गत दिनों पानीपत में हाली झील को डेवलप कर पर्यटक स्थल बनाने की घोषणा की थी। नगर निगम ने सीएम की घोषणा के तहत इस महत्वपूर्ण योजना की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार पूरी कर ली है। करीब 23 एकड़ की हाली झील और पार्क के लिए करीब 22.71 करोड़ रुपये का प्रपोजल बनाया है।
दिल्ली पैरलल नहर से आएगा पानी


हाली झील में दिल्ली पैरलल नहर से पानी लाया जाएगा। इसके लिए स्पेशल नाला बनाया जाएगा। हाली झील में एक बार फिर वोटिंग हो सकेगी। शहर ही नहीं पूरे प्रदेश और बाहर से आने वाले लोग वोटिंग का लुफ्त उठा सकेंगे। पानी के ड्रेनेज के भी प्रबंध किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि ड्रेनेज को लेकर ड्रेन नंबर एक से कनेक्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


ओपन जिम और बच्चे, बड़े कर सकेंगे मस्ती
हाली पार्क और झील के एक बड़े हिस्से में ओपन जिम और पार्क बनाया जाएगा। इसमें बच्चों से लेकर बड़े भी जमकर मस्ती कर सकेंगे। रामलाल चौक से लेकर हाली झील और पार्क तक जाने वाले रास्ते को भी नया रूप दिया जाएगा। इसके दोनों तरफ स्पेशल लाइटिंग हकी जाएगी।

होंगी 13 प्रमुख सुविधाएं
हाली झील और पार्क के 13 जोन होंगे। यानी इन 13 बिंदुओं को ध्यान में रखकर आधुनिक रूप दिया जाएगा। इसमें हाली पार्क का सिंबल, कोलोनाइड एंट्री औश्र फाउंडेशन, कैफे, गार्डन जिम, योग ग्राउंड, ओएटी, पोडियम, फ्लैग स्टाफ, वोट राइट, किड्स प्ले एरिया, पब्लिक प्लाजा और ओपन एंट्री, पार्किंग और 1.5 मीटर गहरा स्टॉर्म वाटर ड्रेन बनाया जाएगा।

इस पर आएगी इतनी लागत
आइटम    राशि
रेस्टोरेंट    19, 806, 180
ऑपर एयर थियेटर    31,013,246
मार्केट    3,460,771
पब्लिक प्लाजा व लेक वाल    16,690,393
फ्लैग स्टाफ एरिया    16,5,28,240
लैड स्केव एरिया    42,547,772
हॉर्टिकल्चर वर्कर्स    2,340,648
फर्नीचर    7,558,147
कोलोनाइडेड एंट्री    3,744,713
ड्रेन एलांग साइट    16,817,375
वाटर सप्लाई    14,311,497
इलेक्ट्रिक, सीसीटीवी, लाइट    37,493,341
ऑडियो सिस्टम    10,569,726
गजे बोस    4,234,510

नोट : राशि डीपीआर के आधार पर है।
हाली झील को सूरजकुंड की तर्ज पर पर्यटक स्थल बनाया जाएगा। मैंने शहरवासियों की जरूरत को देखते हुए सीएम के सामने इस विषय को रखा थी। सीएम मनोहर लाल ने इसको पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। हाली पार्क और झील को पर्यटक स्थल बनाने पर करीब 23 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वर्क ऑर्डर के बारह माह में योजना को मूर्त रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

रोहिता रेवड़ी, विधायक, विस पानीपत शहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें