फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन में लगी आग, एक श्रमिक जिंदा जला

Fri, 23 Sep 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : bureau
विज्ञापन
गोहाना रोड पर गांव महराना के पास स्थित एक धागा फैक्टरी की मशीन में आग लगने से एक श्रमिक जिंदा जल गया, जबकि दूसरा गंभीर से झुलस गया। दूसरे श्रमिक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आठ मरला चौकी पुलिस ने श्रमिक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन


यह फैक्टरियों में दूसरे दिन श्रमिक की मौत की दूसरी और दस दिन में तीसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले सनौली रोड पर एक धागा फैक्टरी में आग लगने से एक श्रमिक जिंदा जल गया था। गोहाना रोड गांव महराना के पास स्थित एक धागा फैक्टरी में बुधवार रात को मशीन में अचानक लग गई।

आग की चपेट में आने से संतोष मूल निवासी गांव बरवाटोला, मुजफ्फरनगर की मौत हो गई, जबकि श्रमिक वीर सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। फैक्टरी के श्रमिकों ने बताया कि फैक्टरी में वेस्ट कपड़ों से रूई और रूई से धागा बनता है। बुधवार को संतोष और वीर सिंह रेग मशीन (कपड़े को रूई का प्रारूप देने वाली मशीन) पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन


मशीन में अचानक स्पार्किंग हुई और आग लग गई। आग की चपेट में आने से संतोष और वीर सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फैक्टरी के मालिकों को हादसे के बारे में सूचित किया। दोनों झुलसे श्रमिकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां संतोष को मृत घोषित कर दिया।

वीर सिंह को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत आठ मरला चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सनौली रोड उग्रा खेड़ी मोड़ के पास इससे पहले एक अन्य फैक्टरी में आग लग गई थी। इसमें एक श्रमिक जिंदा जल गया था। थाना पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी थी।

समालखा में फाउंड्री संचालक पर केस दर्ज
समालखा में प्रकाश आयरन फैक्टरी में बुधवार को हादसे में एक श्रमिक की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महावटी निवासी सुनील ने पुलिस को बताया कि उसका पिता राजकुमार प्रकाश आयरन फैक्टरी में काम करता था। वह बुधवार को प्रात: आठ बजे ड्यूटी पर गया था।

उसके पास दोपहर करीब 11:45 बजे चोट लगने की सूचना आई थी। वह मौके पर पहुंचा तो उसके पिता की मौत हो चुकी थी। उनके सिर में चोट लगी हुई थी। फैक्टरी मालिक और मैनेजर हार्ट अटैक आने की बात कह रहे थे। थाना समालखा पुलिस ने इसमें फैक्टरी मालिक और मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गोहाना रोड पर गांव महराना के पास स्थित एक धागा फैक्टरी में आग लगने से एक श्रमिक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी। श्रमिक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

रामरत्न शर्मा, प्रभारी, आठ मरला पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें