नारी तू नारायणी उत्थान समिति द्वारा समिति के जाटल रोड पर स्थित कार्यालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पुष्प अर्पण किया। कार्यक्रम का संचालन कला अध्यापक प्रदीप मलिक व आदेश कंबोज ने किया।
समिति की अध्यक्षा सविता आर्य ने नेताजी बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा देने के लिए उन्हें भारत माता पर सर्वस्व न्यौछावर करने वाले देशभक्तों की जीवनी पढ़नी चाहिए। तभी हम युवाओं को देशभक्ति का पाठ पढ़ा सकते है। उन्होंने कहा कि भारत माता की रक्षा करते हुए जिन वीर शहीदों ने अपना जीवन न्यौछावर कर दिया। उनमें से एक क्रांतिकारी नेताजी भी रहे। आजकल के बदलते परिवेश में युवाओं को उनके जीवन मूल्यों एवं आदर्शों से सीख लेने की जरूरत है। ताकि हम सब मिलकर अपने देश की एकता व अखंडता की बरकरार रख सके। आर्य ने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर पंकज शर्मा, मोंटी सिंह, राजेश कम्बोज, अंकित, शक्ति सिंह, नवीन व राजू मौजूद रहे।