फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने गीता का दिया संदेश

Wed, 14 Dec 2016 12:02 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
x - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र के बाद स्कूल में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पेंटिग और क्ले मॉडलिंग अपनी प्रतिभा दिखाते हुए गीता का संदेश दिया। जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने 13 पदक व ट्रॉफी और 20 प्रशंसा-पत्र प्राप्त कर स्कूल के नाम का परचम लहराया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित स्कूल में विद्यार्थियों ने मंगलवार को भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रिंसिपल अनुपमा सिन्हा ने सभी विद्यार्थियों को पदक, ट्राफी व प्रशंसा-पत्र से नवाजा। उन्होंने गीता जयंती महोत्सव के समापन समारोह पर अभिनय के द्वारा गीता सार की प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों की सराहना की। सभी विद्यार्थियों ने गीता सार का मंचन किया। जिसके अंतर्गत उन्होंने गीता के निष्काम कर्म करने का संदेश दिया। उन्होंने महाभारत के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से वर्तमान युग में नारी की स्थिति प्रदर्शित किया और यह भी बताने का प्रयास किया कि आज के युग में भी समाज में उतनी ही बुराइयां व्याप्त हैं। जितने की महाभारत काल में थी। केवल गीता को माध्यम से ही हम मानव को मानव बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें