फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने सोनीपत से ट्रक खरीदा, आरोपी गाजियाबाद से छीन लाए

Sun, 16 Oct 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
लूट - फोटो : bureau
विज्ञापन
दिल्ली की रोहिणी निवासी एक महिला के साथ ट्रक बेचने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। महिला ने पानीपत से ट्रक खरीदा था। आरोपियों ने महिला को ट्रक बेचकर गाजियाबाद में चालक के साथ मारपीट कर ट्रक छीन लिया। महिला ने आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग पुलिस में शिकायत करने पहुंची। महिला का आरोप है कि पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली के रोहिणी के सेक्टर 16 निवासी मधु ने बताया कि उसने दो दिन पहले सोनीपत के ट्रांसपोर्ट नगर से सुरेश निवासी सेक्टर-29 पानीपत से एक ट्रक खरीदा था। ट्रक का सौदा नौ लाख रुपये में हुआ था। उसने साढ़े तीन लाख रुपये पहली किस्त देकर ट्रक ले लिया। वह चालक के साथ ट्रक को लेकर गाजियाबाद पहुंच गई।

शुक्रवार को समर सिंह निवासी सोनीपत ट्रक के कागजात लेकर गाजियबाद स्थित उसकी ट्रांसपोर्ट पर पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि ट्रक चालक के साथ मारपीट कर ट्रक छीना गया है। समर सिंह के साथ चार युवक भी थे। आरोप है कि समर सिंह ने सुरेश के साथ भी धोखाधड़ी की। समर सिंह ने सुरेश को ट्रक बेचने के लिए कहा था।
विज्ञापन


सुरेश ने ट्रक का भुगतान साढ़े तीन लाख रुपये समर को कर दिया था। समर सिंह ने सुरेश के साथ धोखाधड़ी कर ट्रक का भुगतान ले लिया और ट्रक भी वापस ले लिया। उन्होंने समर सिंह से पैसे वापस मांगे, तो समर सिंह ने देने से मना कर दिया। मधु शनिवार को सुरेश की शिकायत चांदनी बाग पुलिस थाने में देने पहुंची। मधु का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत नहीं ली।

महिला ने ट्रक सोनीपत से खरीदा था। महिला से गाजियाबाद में ट्रक छीना गया है। मामला हमारे क्षेत्र का बनता ही नहीं है। महिला को गाजियाबाद पुलिस थाने में शिकायत देनी होगी। गाजियाबाद पुलिस ही मामले में जांच करेगी।
विज्ञापन

जसपाल सिंह, प्रभारी थाना चांदनी बाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें