ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने का कारण खेतों में लगे बिजली के खंभों से निकला शॉर्ट सर्किट था। घटनास्थल पर समालखा के एसडीओ और जेई भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
समालखा के गांव मनाना में शुक्रवार को खेतों में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बिजली के शॉर्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। आग की चपेट में आकर करीब 14 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल और 24 एकड़ में फैली फांस जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही पानीपत और समालखा से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा क्षेत्र धुएं और लपटों से भर गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने का कारण खेतों में लगे बिजली के खंभों से निकला शॉर्ट सर्किट था। घटनास्थल पर समालखा के एसडीओ और जेई भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना से किसानों में भारी रोष देखा गया। कई किसानों की मेहनत से तैयार खड़ी फसल पलभर में खाक हो गई। आग को फैलने से रोकने के लिए ग्रामीणों ने ट्रैक्टरों की मदद से खेतों में जुताई कर आग की लाइन को तोड़ा।