फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा

Wed, 18 Jan 2017 12:18 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
oop - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजकीय माडल संस्कृति स्कूल जीटी रोड पानीपत में खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा देखने को मिली। मॉडल को देखकर टीचर भी हैरान रह गए।
विज्ञापन

राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में मंगलवार को खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रिंसिपल नरेश अरोड़ा ने की। उन्होंने कहा कि देश के विकास का रास्ता विद्यालयों और तकनीकी शिक्षण संस्थाओं से होकर गुजरता है। विज्ञान के बिना कोई भी राष्ट्र तरक्की नहीं कर सकता। इसलिए समय-समय पर ऐसी विज्ञान प्रदर्शनियों और विज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना चाहिए। उन्होंने इस प्रदर्शनी को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अध्यापकों के कार्यों की सराहना की। इस प्रदर्शनी में पानीपत विकास खंड के सभी स्कूलों के बाल वैज्ञानिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। राष्ट्रपति पुरस्कार  प्राप्त विज्ञान प्रवक्ता मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि पानीपत के सरकारी, अर्ध सरकारी विद्यालयों के छात्रों ने अनेक बार देश-प्रदेश स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रतियोगिताओं में हरियाणा का नाम रोशन किया है। प्रदर्शनी को सफल बनाने में विज्ञान प्रवक्ता रमेश शर्मा, कुलवीर सिंह, डिंपल, आरती सलूजा व संतोष खटक का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें