फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा पैनल लगाने पर ही होंगे भवनों के नक्शे पास

Wed, 14 Dec 2016 11:47 PM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
अब सरकारी, अर्धसरकारी और नीजी भवन बनाने के नक्शे पास कराने को लेकर उन पर सौर ऊर्जा पैनल लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इन पैनलों द्वारा जितनी भी बिजली बनाई जाएगी, वह सीधी बिजली ग्रिड को जाएगी और ग्रिड के माध्यम से बिजली सप्लाई की जाएगी। इसमें उक्त भवन में खर्च होने वाली बिजली का अलग मीटर लगा दिया जाएगा और दोनों मीटरों की यूनिटों के अंतर के आधार पर बिजली का बिल दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये बात राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में सामने आई। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और कालेज प्राचार्य शामिल हुए। जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त राजीव मेहता ने की।         

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि बिजली वर्तमान युग की सबसे बड़ी जरूरत है, लेकिन ऊर्जा बनाने के स्त्रोत तेजी से घटते जा रहे हैं। ऐसे समय में उर्जा संरक्षण को प्रत्येक नागरिक को अपना दायित्व व कर्तव्य मानकर बिजली की बचत करनी चाहिए। इसलिए लोगों को सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और जल ऊर्जा का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। यही नहीं जिला के सभी वरिष्ठ अधिकारियों, प्राचार्यों, अध्यापकों, अभिभावकों और छात्रों को ऊर्जा की बचत करने के लिए सभी को और अधिक प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं, जिनका लोगों को पूरा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने प्राकृतिक संस्थान तेजी के साथ घट रहे।
कहा कच्चा तेल, जीवाष्म इंधन, कोयला, प्राकृतिक गैस, लकड़ी से पर्याप्त ऊर्जा मिलती है, लेकिन इनकी पूर्ति तेजी से घटती जा रही है। अब केवल ऊर्जा संरक्षण और सौर ऊर्जा का अधिक प्रयोग ही एक मात्र विकल्प बचा है। कार्यस्थल पर तेज रोशनी या चुभने वाली रोशनी विभिन्न बीमारियों को जन्म देती है। सिर दर्द, तनाव, थकान, कार्य क्षमता में कमी इसी के कारण आती है। जबकि प्राकृतिक प्रकाश मनुष्य के उत्पादकता स्थल को बढ़ाता है। इसी के दृष्टिगत सरकार ने बेहतर ऊर्जा कुशलता और संरक्षण के लिए ऊर्जा दक्षता ब्यूरो की स्थापना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें