गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन जोर-शोर से लगा है। भापरा स्टेडियम में मंगलवार को सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। तहसीलदार ने उपस्थित स्कूल टीचरों को दिशा-निर्देश दिए। पूर्ण ड्रेस रिहर्सल के दौरान तहसीलदार समालखा मनोज अहलावत ने मार्च पास्ट की सलामी ली तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ अंतिम रिहर्सल का जायजा लिया। इस दौरान राजकीय सीसे स्कूल के प्रिंसिपल राजबीर राठी भी मौजूद रहे।
तहसीलदार मनोज अहलावत ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमापूर्ण व भव्य ढंग से मनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाली सभी टीमों के इंचार्ज को समारोह में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। कहा गणतंत्र दिवस समारोह में मार्च पास्ट हरियाणा पुलिस, हिमगिरी पब्लिक स्कूल, अपोलो इंटरनेशनल स्कूल, डीपीएस, राजकीय कन्या सीसे स्कूल महावटी, राजकीय सीसे स्कूल करहंस, राजकीय मॉडल सीसे स्कूल समालखा, हिमगिरी स्कूल चुलकाना, आर्य वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पट्टीकल्याणा, एमएपी स्कूल समालखा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जौरासी, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समालखा, गीता सीसे स्कूल समालखा, गीता सीसे स्कूल भोड़वाल माजरी, एसवीबीपी पब्लिक स्कूल की टुकड़ियों द्वारा किया जाएगा।