फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्सी का फंदा लगने से व्यक्ति की मौत

Tue, 24 Jan 2017 11:38 PM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
वधावाराम कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की भैंस को घास डालते समय उसकी रस्सी में गर्दन फंसने से मौत हो गई। थाना शहर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया और शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार वधावाराम कॉलोनी निवासी रजनीश (30) मंगलवार सुबह भैंस के सामने चारा डाल रहा था, तभी भैंस के गले में बंधी रस्सी रजनीश के गले में लिपट गई, भैंस ने अचानक से झटका मारा, जिससे रजनीश का दम घुट गया। परिजनों ने उसको उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल दाखिल कराया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक रजनीश दो भाइयों में छोटा था और भावना चौक पर मोबाइल की दुकान चलाता था। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें