फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर स्कार्पियो लूटी, कई मकानों में चोरी

Mon, 16 Jun 2014 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत शहर में लूट व चोरी की वारदात ने लोगों और पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। शहर में बदमाशों ने जीटी रोड स्थित टोल प्लाजा के पास दिल्ली के एक व्यक्ति की पिस्तौल के बल पर स्कार्पियो लूट ली, वहीं वीआईपी हुडा सेक्टर-11/12 और 13/17 समेत कई जगहों पर चोरी कर ली। जिला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पिस्तौल के बल पर स्कार्पियो लूटी
जीटी रोड टोल प्लाजा के पास नई दिल्ली के एक व्यक्ति से पिस्तौल के बल पर स्कार्पियो लूट ली। बदमाश लूट में इस्तेमाल इनोवा गाड़ी को करनाल के बसताड़ा गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। थाना पुलिस ने इनोवा गाड़ी को बरामद कर लिया है।

पीड़ित की शिकायत पर सात अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अशोक कुमार निवासी लोधी सराय नजदीक पंचायत घर, न्यू दिल्ली किसी काम के सिलसिले में जा रहा था।
विज्ञापन


टोल प्लाजा के नजदीक एक ढाबे के पास उसने स्कार्पियो रोक लघुशंका करने चला गया। इसी बीच इनोवा गाड़ी में करीब सात लोग आए और उनमें से एक ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और अन्य स्कार्पियो लेकर फरार हो गए।

उसने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। थाना शहर समेत पूरे जिले की पुलिस सजग हो गई, लेकिन बदमाश पुलिस के हाथ नहीं लग सके। देर रात को करनाल पुलिस बसताड़ा गांव के पास एक इनोवा मिली। करनाल पुलिस ने पानीपत पुलिस से इस बारे संपर्क किया तो उक्त इनोवा लूट में प्रयुक्त मिली। 

शहर के चार मकानों में लाखों की चोरी
शहर में चोरों ने भी जमकर उत्पात मचाया। सेक्टर-12 समेत शहर और मॉडल टाउन थाने के अंतर्गत चार मकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी व गहने चोरी कर ले गए। एक ही रात में शहर के कई मकानों में चोरी होने पर लोगों के साथ-साथ पुलिस की सांसें फूल गई हैं।

थाना शहर के अंतर्गत सेक्टर-13/17 में डॉक्टर के घर का दिनदहाड़े ताला तोड़कर हजारों की नकदी और गहने चोरी कर ले गए। डॉ. संजय वर्मा निवासी सेक्टर-13/17 ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसके घर का ताला तोड़कर 28 हजार रुपये नकद, सोने व चांदी के गहने चोरी कर ले गए।

थाना शहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना चांदनी बाग के अंतर्गत सेक्टर-12 में कृष्ण कुमार के घर से चांदी का सामान और नकदी चोरी कर ली। कृष्ण कुमार ने थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि चोर उसके मकान से चांदी के गिलास, चांदी के सिक्के व 18 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरी सामान की कीमत 25 हजार रुपये आंकी है।

हरीश चंद्र नागपाल निवासी सेक्टर-12 के घर पर चोरी हो गई। उसने थाना पुलिस को शिकायत में बताया कि चोर उसके मकान से ढाई तोले सोना, आधा किलोग्राम चांदी व 45 सौ रुपये नकदी चोरी कर ले गए।

थाना चांदनी बाग पुलिस ने दोनाें चोरियों में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही, मॉडल टाउन थाना के अंतर्गत आठ मरला में मकान का ताला तोड़कर एक एलसीडी चोरी कर ली।

उज्जवल अरोड़ा निवासी आठ मरला ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए और 22 इंच स्क्रीन वाला एलसीडी चोरी कर ले गए।

थाना शहर में जोगिंद्र सिंह निवासी न्यू भारत नगर तहसील कैंप की दुकान के बाहर से जनरेटर चोरी कर लिया। जोगिंद्र सिंह ने बताया कि वधावाराम बाजार स्थित दुकान के सामने से उसका जेनरेटर चोरी कर लिया। पुलिस ने चोरी जेनरेटर की कीमत 12 हजार रुपये आंकी है और मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें