फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के प्रयासों से ही पाक अलग-थलक पड़ा : पासवान

Wed, 28 Sep 2016 12:13 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
swagat - फोटो : panipat
विज्ञापन
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली विभाग के केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीतियों के चलते ही आज पाकिस्तान विश्व पटल पर अलग-थलग पड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने ये बात मंगलवार को जीटी रोड टोल प्लाजा पर पत्रकारों के साथ बातचीत में कही। पासवान करनाल से दिल्ली जाते वक्त यहां ठहरे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया। रामविलास  पासवान ने कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों की निंदा करते थे, लेकिन वे ही लोग आज इन नीतियों को मान गए हैं।

उड़ी में आतंकवादियों के हमले की पूरा विश्व निंदा कर रहा है और पाकिस्तान को इसका सूत्रधार बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीडीएस सिस्टम को बेहतर बनाया जा रहा है। तमिलनाडू व केरल को छोड़कर सभी प्रदेशों में ऑनलाइन सिस्टम कर दिया है। अब कार्डधारकों को हक कोई दूसरा व्यक्ति नहीं खा पाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इसके सुखद परिणाम जल्द ही देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें