पेंशनधारकों को अब पेंशन लेने के लिए बैंक को लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराना होगा। बैंकों द्वारा इसको लेकर 15 जनवरी तक का समय दिया है। अब बैंकों में उसी व्यक्ति को पेंशन मिलेगी, जिसका लाइफ सर्टिफिकेट बैंक अधिकारियों के पास जमा होगा। अन्यथा वह व्यक्ति पेंशन लेने का हकदार नहीं होगा। जिले में हाल में 98 हजार 785 व्यक्ति पेंशनधारक हैं। इनमें से 66 हजार 335 ग्रामीण और 32 हजार 450 शहर के पेंशनधारक हैं।
बैंक अधिकारियों ने पेंशन में फर्जीवाड़ा की जांच के लिए यह अहम कदम उठाया है। जिले के 98,785 पेंशनधारकों पर इसका असर देखने को मिलेगा। जिसके आधार पर ही लोगों को पेंशन दी जाएगी। अधिकारियों ने पेंशन बांटने वाले कर्मचारियों की बैठक लेनी शुरू कर दी है। जिसमें बैंक कर्मचारियों को बताया जा रहा है।
लाइफ सर्टिफिकेट ऑन लाइन व बैंक में आकर करा सकते हैं जमा
लाइफ सटिर्फिकेट के लिए किसी भी व्यक्ति को बैंक में चक्कर काटने की कोई जरुरत नहीं है। जिस व्यक्ति की पेंशन बनी हुई है। वह ऑनलाइन बैंक की साइट पर जाकर लाइफ सर्टिफिकेट के नाम से फार्म को उठाकर ऑन लाइन ही भर कर बैंक की साइट पर जमा करा सकता है अगर किसी व्यक्ति के पास यह सुविधा नहीं है तो बैंक में आकर बैंक अधिकारी से लाइफ सर्टिफिकेट लेकर फार्म भर सकता है। ऑनलाइन सेवा सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है जिन लोगों ने अपने खातों को आधार से लिंक किया हुआ है।
पूरे हरियाणा के पेंशनधारकों पर पड़ेगा असर
पूरे हरियाणा के कुल 24 लाख 6 हजार 357 लोगों पर असर देखने को मिलेगा जिसमें से 18 लाख 47 हजार 324 ग्रामीण व 5 लाख 59 हजार 033 शहर के पेंशनधारकों पर असर दिखेगा। पेंशन धारकों को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करवाना अनिवार्य कर दिया है। जिसके आधार पर ही पेंशन मिल सकेगी।
पेंशनधारक को लोन लेने की मिलेगी सुविधा
पेंशनधारकों को लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने के तुरंत बाद ही बैंक से लोन लेने की सुविधा मिल सकेगी। कोई भी पेंशनधारक बैंक से लोन ले सकता है। बैंक से पेंशनधारक अपनी अगले करीब 18 महीने की पूरी पेंशन एक समय में ही ले सकता है। इसके लिए खाते का आधार से लिंक होना और लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराना अनिवार्य कर दिया गया है।
जिले में करीब 98,785 पेंशनधारक है। बैंक ने अपने पेंशनधारकों को 15 जनवरी तक अपना लाइफ सर्टिफिकेट बैंक में जमा कराना होगा। पेंशनधारक घर बैठकर ऑनलाइन या बैंक आकर अपना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करा सकता है। ऑन लाइन सेवा सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है जिन लोगों के खाते आधार से लिंक होंगे।
सुरेंद्र पाठक, मुख्य प्रबंधक, एसबीआई बैंक।