फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की चाकू से गोदकर हत्या, बच्चों के रोने पर पड़ोसियों को चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की महादेव कॉलोनी में एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसका शव मकान में गेट के पास पड़ा मिला। महिला के पेट में तीन चाकू मारे गए हैं।
विज्ञापन


पड़ोस के लोगों को सुबह बच्चो के रोने की आवाज सुनकर पता चला। महिला का पति शराब के ठेके पर कारिंदा है और बीती रात को काम पर गया हुआ था। किला चौकी पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  मामला थाना शहर की किला चौकी के अंतर्गत महादेव कॉलोनी का है।

जहां पर सुमन नामक 30 वर्षीय महिला की सोमवार देर रात को पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह पड़ोसी बच्चों के रोने आवाज सुनकर घर पहुंचे तो सुमन का शव गेट के पास पड़ा हुआ था। इस बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। किला चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को शवगृह में रखवाया और परिजनों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


महादेव कॉलोनी निवासी लहणा ने बताया कि वह एक ठेके पर काम करता है और बीती रात को काम से गया हुआ था। उसकी पत्नी सुमन व दोनों बच्चे घर पर थे। बीती देर रात को उसकी पत्नी सुमन की चाकू मार कर हत्या कर दी। उसको सुबह पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना दी। वह मौके पर पहुंचा तो उसकी पत्नी का शव दरवाजे के पास खून से लथपथ पड़ा मिला। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
 

सुमन का मोबाइल गायब
सुमन के कत्ल के बाद मौके पर पहुंची एफएसएल और पुलिस की टीम ने घर की जांच की। इस दौरान चोरी जैसी किसी वारदात के सुराग नहीं मिले। घर में जांच के दौरान पुलिस को सुमन का मोबाइल नहीं मिला। पुलिस को आशंका है कि सुमन की कॉल डिटेल से मामले का पर्दाफाश हो सकता है।



परिजनों ने लगाया रंग-रोगन करने वालों पर आरोप
सुमन की मां ने बताया कि लहणा सिंह ने घर में रंगाई करने के लिए रामू नाम के एक व्यक्ति को पांच हजार रुपये में ठेका दिया था। लेकिन रामू ने सही तरह से काम नहीं किया और बीच में ही काम छोड़ दिया। पिछले चार दिनों से घर पर पुताई का काम भी बंद है। रामू पैसों की मांग करता था और लहणा सिंह के साथ झगड़ा करता था। उनको शक है कि उन्होंने ने सुमन की हत्या की है।



शहर में चार दिन में पांचवीं हत्या
शहर में कत्ल की वारदात लगातार हो रही हैं और पिछले चार दिन में यह कत्ल की पांचवीं वारदात है। पांचों ही वारदातों में पुलिस के हाथ कातिल तक नहीं पहुंच पाए है। शनिवार की रात को सेक्टर-29 में एक युवक की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया था। शनिवार की रात को गांव सिवाह के पास चौटाला रोड पर बने फार्म हाउस में गोली मारकर चाचा-भतीजे की हत्या कर दी गई। शनिवार को ही गणेश कॉलोनी में सफाई कर्मचारी की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन



पुलिस को महादेव कॉलोनी में एक महिला की हत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने हत्यारोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
दलबीर सिंह, डीएसपी शहर, पानीपत। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें