फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी की तेजधार मार की हत्या

Sun, 08 Nov 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के चंद्र नगर निवासी एक सफाईकर्मी की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। सफाई कर्मी का शव शहर के गणेश नगर में पड़ा मिला। पुलिस ने उसकी पत्नी की शिकायत पर एक व्यक्ति पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के अनुसार शहर के चंद्र नगर निवासी राजेश की शनिवार रात को कुछ लोगों ने गणेश नगर में तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर परिजन  मौके पर पहुंचे और राजेश को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। परिजनों ने बताया कि राजेश सफाई का काम करता था। उसका कॉलोनी निवासी सुरेश के साथ दो महीने पहले सफाई करने को लेकर झगड़ा हुआ था। सुरेश ने राजेश की बुरी तरह से पिटाई की थी। राजेश को एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया था। उसके बाद से ही सुरेश उसके रंजिश रखने लगा । परिजनों ने आरोप लगाया कि सुरेश ने बीती रात को उसके पति राजेश पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर  डॉक्टरों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सुरेश पर हत्या के आरोप लगाए। किला चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर सुरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें