फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी कैंप के सामने दो गुटों में झगड़ा

Fri, 31 Jul 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी कैंप के सामने सब्जी मंडी में दो गुटों के झगड़े में दोनों गुटों के करीब चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए उनके परिजन अस्पताल ले गए। दो गुटों में झगड़े की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया और मामले की जानकारी ली। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने बाहर से लोग बुलाकर उन पर हमला कराया।

जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी में यूसुफ खान, रईश, मोहम्मद यूनुस मछली का काम करते हैं। वहीं पास में स्थित बाबू खान मुर्गों का काम करता है। सुबह दोनों गुटों में मुर्गों के लिए कहासुनी हो गई। लेकिन थोड़ी देर बाद समझाने के बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


एक पक्ष के रईश ने बताया कि दोपहर के बाद कुछ बाहरी लोगों ने आकर लाठियों और तेजदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें एक पक्ष के यूसुफ खान, रईश और मोहम्मद यूनुस को चोटें आई हैं। रईश के सिर में काफी चोटें आई हैं।

घायल यूसुफ खान ने बताया कि सुबह मामला शांत होने के बाद किसी ने भी नहीं सोचा था कि दोबारा झगड़ा होगा। ऐसा सोचकर घर के सभी लोग दोपहर को धार्मिक स्थल पर चले गए। 

दुकान पर छोटे ,बच्चे और वे ही अकेले थे कि इतने में तीन चार लोग मोटरसाइकिल पर आए और उन पर लाठियों और डंडों से हमला कर दिया। हमले में यूसुफ खान, रईश और मोहम्मद यूनुस घायल हो गए। हमलावर हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए।

जब मारपीट की खबर धार्मिक स्थल पर गए लोगों ने सुनी तो वहां से सीधे भागकर मौके पर पहुंच गए। घायलों से मारपीट के बारे में पता चलने पर सभी लोग एकत्रित होकर बाबू खान की दुकान पर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की ओर उसकी दुकान पर रखा सिलेंडर और चूल्हा पलट दिया।

दूसरे ग्रुप के बाबू खान ने बताया कि हमलावरों ने उसे जमीन पर गिराकर काफी बुरी तरह मारा। इस वक्त और मौजूद लोगों ने दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई। दो गुटों में झगड़ा देखकर मौके पर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


दोनों गुटों को शांत कराकर मामले की पूरी जानकारी।

बतरा कॉलोनी में ईद के आसपास पहले भी दो गुटों में झगड़ा हो गया था। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की थी। ईद के आसपास बतरा कॉलोनी में दो गुटों में झगड़ा हो गया था। दोनों गुटों में काफी झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में कई लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें