फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मारे गए युवक की हुई शिनाख्त

Sun, 01 Nov 2015 11:40 PM IST
पानीपत/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत-रोहतक हाईवे पर डाहर चौक के पास बीती देर रात को सड़क हादसे में मारे गए युवक की शिनाख्त बिंझौल निवासी पप्पूराम उर्फ कर्मबीर के रूप में हुई। वह बीती रात को इसराना से अपने घर वापस आ रहा था। थाना इसराना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हादसा बीती देर रात को पानीपत-रोहतक हाईवे पर डाहर चौक पर हुआ था। यहां पर दो बाइक आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें बिंझौल निवासी पप्पूराम उर्फ कर्मबीर निवासी बिंझौल की मौत हो गई। इसी बीच एक इनोवा व ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें इनोवा सवार घायल हो गए।

शव काफी देर तक मौके पर पड़ा रहा। थाना इसराना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवा दिया । देर रात मृतक की शिनाख्त हो पाई।

परिजनों ने बताया कि पप्पूराम उर्फ कर्मबीर इसराना से बाइक पर बिंझौल वापस आ रहा था। डाहर चौक पर पानीपत की तरफ से जा रही एक दूसरी बाइक के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें कर्मबीर की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें