फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बतरा कॉलोनी में सातवीं मौत

Fri, 31 Jul 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत की बतरा कॉलोनी में शासन और स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावों के बाद भी डायरिया के डंक का असर थम नहीं पा रहा है।
विज्ञापन


बतरा कॉलोनी में एक और युवक की मौत हो गई। कॉलोनी में डायरिया फैलने के बाद अब तक की सातवीं मौत है। तीस वर्षीय युवक मूल रूप से यूपी के शाहजहांपुर का रहने वाला था और पानीपत में काम कर रहा था। परिजनों ने उसकी मौत होने का कारण पेट में दर्द होना बताया है।

वीरवार को तीस वर्षीय भारत पुत्र रामपाल की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया।

थाना मॉडल टाउन पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने बताया कि उसको वीरवार सुबह पेट में दर्द हो गया। वे उसको लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विभाग ने की छिपाने की कोशिश
बतरा कॉलोनी में रहने वाले भारत की पेट में दर्द होने से मौत हुई थी। यह डायरिया होने का लक्षण भी है। स्वास्थ्य विभाग ने डायरिया से मौत को छिपाने का प्रयास किया। परिजनों ने अस्पताल के डेथ रजिस्टर में मौत का कारण पेट में दर्द होना लिखवाना चाहा।

डॉक्टरों ने उसके मौत का कारण पेट का दर्द तो लिख दिया, लेकिन कॉलोनी का नाम सुनते ही दूसरे कारण बताने की बात कही। अस्पताल के डेथ रजिस्टर में उसकी मौत छाती में दर्द होने से लिखी गई, जबकि परिजनों ने पुलिस को दिए बयानों में पेट में दर्द होने से मौत होना बताया।

बतरा कॉलोनी में साढ़े तीन सौ मरीज
बतरा कॉलोनी में करीब साढ़े तीन सौ बच्चों और लोगों को डायरिया हुआ है। इससे पहले छह बच्चों की मौत हो चुकी है। ये सब दूसरे प्रदेशों के रहने वाले हैं और बच्चों की मौत होने के बाद अपने प्रदेशों को लौट गए थे।

सीएमओ पहले टल गए, फिर फोन भी नहीं उठाया
सीएमओ डॉ. इंद्रजीत धनखड़ पहले डीसी की मीडिया से बातचीत में में किसी जरूरी काम का नाम लेकर चले गए। उनसे बतरा कॉलोनी में एक और युवक की मौत होने की जानकारी लेने के लिए फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। उनको कई बार फोन किया गया।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के अंतर्गत बतरा कॉलोनी में तीस वर्षीय एक युवक की मौत हुई है। परिजनों ने उसकी मौत होने का कारण पेट में दर्द होना बताया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और इसमें 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विपिन कादियान, प्रभारी थाना मॉडल टाउन, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें