फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले रविवार को होगी शहर की सफाई

Sun, 13 Sep 2015 11:50 PM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में माह के पहले रविवार को सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए वार्ड स्तर पर सफाई शुरू होगी और कारवां बढ़ने पर जोन और पूरे शहर में अभियान एक साथ चलेगा।
विज्ञापन


यह सब सर्व संगठन सेवा संस्थान के बैनर तले होगा। शहर के सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने सफाई अभियान के लिए रविवार का दिन फाइनल कर दिया है। बैठक में ड्यूटी का निर्वाह ईमानदारी के साथ न करने वाले सरकारी अधिकारियों और कर्मियों से भी सख्ती से निपटने का फैसला लिया।

एक सितंबर से सफाई के लिए एकजुट होने का प्रयास रविवार को सेक्टर-25 स्थित पाइट संस्कृति स्कूल में परवान चढ़ा। शहर की सामाजिक, व्यापारिक, धार्मिक और शैक्षणिक संस्थाएं एक मंच पर एकजुट हुई। अध्यक्षता समाजसेवी हरिओम तायल ने की। मुख्य संयोजक सुरेश काबरा और सह-संयोजक मैहूल जैन ने बैठक का एजेंडा सबके सामने रखा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह शहरवासियों को विकास और सौंदर्यीकरण के लिए एकजुट होना पानीपत का ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि यहां पर सफाई के नाम पर सफाई और यातायात के नाम पर यातायात तक नहीं है। शहर में चारों ओर गंदगी है और जाम लगता है।

सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने मिलकर समस्याओं को दूर करने का फैसला लिया और एकजुट होकर इसकी प्रतिज्ञा ली। इस मौके पर पुरुषोत्तम शर्मा, पवन बंसल उर्फ काकू बंसल, विजय शर्मा, सुरेश तायल, अनिल सर्राफ, वेद बांगा, देवेंद्र दत्ता, रमेश गर्ग, प्रिंस गर्ग, आशा क्वात्रा और रंजना कामरा मौजूद रहे।

शहर के संगठनों की बैठक में सफाई, यातायात समेत अन्य कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया और यहां से संगठन का नाम रखने पर बात हुई। कई प्रतिनिधियों ने नए संगठन का नाम सुझाया लेकिन काफी देर तक सहमति नहीं हो सकी।

समाजसेवी हरिओम तायल ने इसका नाम सर्व संगठन सेवा संस्थान रखा। इसकी लोगों ने सहमति जताई। वहीं, प्रशासन और पुलिस अधिकारी बैठक से दूर रहे।

सर्व संगठन सेवा संस्थान की बैठक में भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी पहुंचे। उन्होंने शहर के संगठनों के पदाधिकारियों को एकजुट होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह काम प्रशासन और नगर निगम का है लेकिन शहरवासी इसके लिए एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि शहर के लोग अपने क्षेत्र के लापरवाही अधिकारी और कर्मचारी का नाम दें। वे ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों को टिकने नहीं देंगे।

शहर के संगठन और संस्थाएं पहले ही दिन आगे आई। यहां पर संगठनों ने शहर में रखने के लिए करीब सौ डस्टबिन दिए। उनको ग्रीन पानीपत यूथ क्लब को सौंपा गया। यह क्लब शहर में डस्टबिन लगाने का काम करता है। वहीं एक संस्था ने डस्टबिन के लिए नकद राशि दी।

सुरेश काबरा ने बताया कि नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए डीसी से बैठक की जाएगी। इसमें विधायक और पार्षद भी शामिल होंगे। यहां पर सफाई और दूसरे मामलों पर चर्चा की जाएगी।

शहर की क्रीम कहे जाने वाले लोग एक छत के नीचे शहर की समस्याओं और उनके समाधान के लिए एकजुट थे लेकिन अफसरशाही इसके लिए उत्साहित नहीं दिखी। वे न तो मीटिंग में गए और न ही उनको न्योता दिया। संस्थाओं के लोगों ने दावा किया कि वे अपने स्तर पर शहर को चमकाने के साथ सुरक्षा भी मुहैया कराएंगे।

संगठन की सदस्यता के लिए आवेदन पत्र भरा जाना है। इसमें पांच कॉलम हैं। पहले कॉलम में व्यक्ति को अपना नाम, पता, ईमेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर की जानकारी देनी है।

दूसरे में पूर्व में जुड़ी संस्था का नाम तीसरे में अपने सामाजिक कार्यों का ब्योरा, चौथे समाज के लिए आपकी सोच और पांचवें में संगठन के बारे में आपके विचार भरे जाने हैं।

शहरवासियों ने इसके अलावा भी लोगों को संस्था के साथ जोड़ने का फैसला लिया है। व्यक्ति अपने विजिटिंग कार्ड और नाम और फोन नंबर देकर भी सदस्य बन सकता है।

कर्मी से लेकर अधिकारी तक का नंबर
शहरवासी अकेले सफाई ही नहीं, शहर को जाम मुक्त बनाने, लावारिस पशु और दुर्घटनाओं को रोकने और जानमाल की सुरक्षा के लिए एकजुट हैं। सफाई व्यवस्था के कॉलम में निगम कमिश्नर, निगम चेयरमैन, निगम पार्षद, सफाई ठेेकेदार, सफाई सुपरवाइजर, सुपरवाइजर की संख्या, सफाई कर्मियों और डस्टबिन की संख्या दिखाई जाएगी। जाम मुक्त शहर में डीएसपी ट्रैफिक, एरिया इंचार्ज और क्रेन की जानकारी दी जाएगी। लावारिस पशु और दुर्घटना पर रोक लगाने से संबंधित अधिकारी और  पशु एंबुलेंस का नंबर दिया जाएगा। जानमाल की सुरक्षा के लिए एसपी, डीएसपी, एसएचओ, पुलिस थाना, चौकी और एंबुलेंस का नंबर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें