जाटल रोड स्थित ओम कॉलोनी में हाई करेंट के झटके लगने से कई घरों की वायरिंग, मीटर और लाखों रुपये के उपकरण फुंक गए।
घरों की वायरिंग में आग लगने से कॉलोनी में अफरा तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। करीब दस मिनट तक लगे झटकों के बाद सप्लाई बाधित होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
शनिवार को सुबह के करीब नौ बजे जाटल रोड स्थित ओम कॉलोनी की गली नंबर दो के कई घरों में हाई करेंट के झटके लगने से घरों की वायरिंग और मीटर जल गए और कई घरों में रखे फ्रिज, कूलर और टीवी भी खराब हो गए।
बिजली निगम प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए रणवीर सिंह ने बताया कि यहां कई सालों से घरों के ऊपर से 11 केेवी लाइन गुजर रहीं हैं। इनकी ऊंचाई घरों से ज्याद ऊपर नहीं है। इससे मौसम खराब होते ही या फिर जरा सी तारों में स्पार्किंग होने पर तार एलटी लाइनों से टकरा जाते हैं।
इससे घरों में हाई करेंट आने से नुकसान तो जाता है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।
कई लोग भी करेंट हादसों को शिकार हो चुके हैं। लेकिन उसके बाद भी निगम ने इन लाइनों की शिफ्ट कराने की जहमत नहीं उठाई है। अब भी उनका हजारों का नुकसान हुआ है। इसके लिए बिजली निगम ही जिम्मेदार है।
कॉलोनी वासी वीपी आर्य ने बताय कि सुबह करीब नौ बजे वह अपने घर पर टीवी देख रहा था। इतने में ही एक जोरदार धमाका हुआ । जिससे उसके घर की वायरिंग फुंक गई तथा पूरे घर में धूआं भर गया।
जब उसने बाहर निकलकर देखा तो आस पास के लोगों में भी अफरा तफरी मची हुई और ट्रांसफार्मर के पास लगे जंक्शन बॉक्स से धूआं निकल रहा था। इस घटना में आठ घरों के लाखों का समान जला है।
इतने बड़े हादसे की सूचना अभी तक उन्हें नही मिली है। ओम कॉलोनी में दो चार मीटर खराब होने की शिकायत मिली थी, जिसे बदलवा दिया गया है।
सतीश गोयत एसडीओ मॉडल टाउन पानीपत।