कुराना निवासी और ईएमवी बटालियन में जवान बलवीर सिंह की मौत हो गई। बलवीर जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हवलदार के पद पर तैनात था।
शनिवार की सुबह बलबीर सिंह की खाना खाने के बाद तबीयत खराब हो गई। इसकी जानकारी सेना के अधिकारियों को लगी, अधिकारियों ने तुरंत ही बलबीर सिंह को सेना के अस्पताल में दाखिल कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हवलदार बलवीर सिंह को पूरे मान सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। सेना के अधिकारियों की देखरेख में फायरिंग के साथ सलामी गदी गई। बलबीर सिंह पांच भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ा था जिसकी आयु 39 साल थी ,और घर का पालन पोषण इसी के सहारे चल रहा था।
बलबीर सिंह अपने पीछे तीन बेटी ,पत्नी सुदेश ,माता पिता ,चार भाई व तीन बहनें छोड़ कर चला गया है। बलवीर के तीन बच्चे हैं जिसमें बड़ी बेटी एकता 14 वर्षीय ,दूसरी बेटी तानिया 11 वर्षीय और तीसरी बेटी अक्षु 3 वर्षीय है।
बलबीर सिंह पिछले 21 साल से ईएमवी बटालियन में तैनात था। बलबीर की मौत की खबर जैसे ही गांव में लगी तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बलबीर सिंह की अंतिम विदाई पर केबिनेट मंत्री कृष्णलाल के भाई रोहताश पंवार और पूरा गाव मौके पर पहुंच गया।