फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश उत्सव पर निकला कीर्तन

Sun, 06 Nov 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : bureau
विज्ञापन
गुरुद्वारा भाई लालो जी सिंह सभा, पटेल नगर तहसील कैंप द्वारा श्री गुरुनानक देवजी के 546वें प्रकाशोत्सव पर वार्षिक अलौकिक नगर कीर्तन निकाला। श्री गुरुग्रंथ साहिब की छत्रछाया में निकले इस नगर कीर्तन की अगुवाई पांच प्यारों ने की। शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी और उनके पति सुरेंद्र रेवड़ी ने जत्थे का स्वागत किया।
विज्ञापन


नगर कीर्तन भाई लालो जी चौक पटेल नगर से सुबह पांच बजे आरंभ होकर तहसील टाउन के मुख्य मार्गों फतेहपुरी चौक, जट्टू चौक, भूल-भूलैया चौक, भावना चौक, दुष्यंत नगर, अशोक नगर, न्यू रमेश नगर, जवाहर नगर, भगत नगर और ग्रीन पार्क से होते हुए करीब 11 बजे गुरुद्वारा भाई लालो जी में संपन्न हुआ।

नगर कीर्तन के रास्ते में श्रद्धालुओं ने लंगर लगाए हुए थे। विभिन्न संस्थाओं ने पालकी का स्वागत किया। नगर कीर्तन की समाप्ति पर गुरुद्वारा भाई लालो जी में लंगर आयोजित किया गया। गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य सुखविंद्र ने बताया कि कौमी एकता के प्रतीक इस नगर कीर्तन का उद्देश्य श्री गुरुनानक देव जी के उपदेशों को याद दिलाना है।
विज्ञापन


वे एक निर्भीक एवं क्रांतिकारी संत थे। इस मौके पर सुखविंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, अवतार सिंह, प्रविंद्र सिंह, सुखदेव सिंह, हरपाल सिंह, प्रभु दयाल, सचियार सिंह, सुरजीत सिंह, सुभाष गुलाटी मौजूद रहे।

शहरी विधायक ने लिया आशीर्वाद
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर तहसील कैंप स्थित गुरुद्वारा भाई लालो जी से निकाले नगर कीर्तन में शहरी विधायक रोहित रेवड़ी ने शामिल होकर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सुखदेव सिंह, अमरीम सिंह, डिप्टी मेयर सीमा पाहवा, तहसील मंडल के अध्यक्ष राजकुमार पाहवा, अवतार सिंह, अमरजीत सिंह, शक्ति सिंह, राजेंद्र जिंदी, अशोक कुमार, पूर्व पार्षद आशु नंदा मौजूद रहे।

पालिका बाजार में हुआ स्वागत
न्यू जरगर बिरादरी के प्रधान विनोद चोपड़ा, उपप्रधान पाशी मल्होत्रा, बब्बी पहलवान, हेमराज वर्मा, हरीश वर्मा, कमल वर्मा ने शांति मंदिर के पास पालकी का स्वागत किया। पंच प्यारों को सरोपा भेंट किया। सभी श्रद्धालुओं के लिए दूध, चाय, ब्रैड बांटे।

ये संस्थाएं  रहीं शामिल
नगर कीर्तन में तहसील टाउन की प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने भाग लिया। प्रभात फेरी के रूप में निकाले गए इस नगर कीर्तन में इलाके के प्रमुख गुरुद्वारों तथा मंदिरों की श्री राम मंदिर, श्री हनुमान मंदिर फतेहपुरी चौक, गुरुद्वारा मायादेवी, गुरुद्वारा फतेहपुरी, गुरुद्वारा बंदा सिंह बहादुर, गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा, श्री हनुमान मंदिर पटेल नगर, प्रेम मंदिर पटेल नगर, केसरसिंह गुरुद्वारा, भाई लालो जी, गुरुद्वारा राम गड़िया सिंह सभा, स्त्री सत्संग सभा और सर्व सांझा सेवादल पानीपत शमिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें