फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत नगर निगम चुनाव: स्ट्रांग रूम में ईवीएम सील, दो लेयर में सुरक्षा, पुलिस 24 घंटे तैनात, 12 को मतगणना

Mon, 10 Mar 2025 02:30 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत

सार

पानीपत नगर निगम चुनाव के लिए 12 मार्च को मतगणना होगी। 9 मार्च यानी रविवार को मतदान हुआ था। इसके बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर दो लेयर की सुरक्षा की गई है।  
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत नगर निगम चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ। मतदान के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया है। आर्य कॉलेज के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में ईवीएम के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां दो लेयर में सुरक्षा तैनात की है। स्ट्रांग रूम पर 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी।

विज्ञापन

 
पानीपत नगर निगम में रविवार को मतदान हुआ था। ईवीएम देर रात तक स्ट्रांग रूम में जमा की। यहां ईवीएम को सील कर सुरक्षा तैनात कर दी। पानीपत में बाकी निकाय के साथ 12 मार्च को मतगणना की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि नगर निगम का चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ है। अब मतगणना की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन


कैमरों से लैस है स्ट्रांग रूम 
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि ईवीएम की सुरक्षा को लेकर स्ट्रांग रूम पर विशेष सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। मतगणना तक स्ट्रांग रूम दो लेयर सुरक्षा घेरे में रहेंगे। स्ट्रांग रूम के हर कोने को कैमरों से लैस किया गया है। पहली लेयर में एचएपी के जवान तैनात किए हैं। दूसरी लेयर में जिला पुलिस के जवान तैनात हैं। 
विज्ञापन


नोडल अधिकारी नियुक्त
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए उप पुलिस अधीक्षक शहर राजबीर सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही इनकी सहायता के लिए थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल को नियुक्त किया गया है। इसके साथ स्ट्रांग रूम स्थल के आसपास के क्षेत्र में गश्त के विशेष निर्देश दिए गए है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें