फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से गैंगरेप

Tue, 03 Jun 2014 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत के थाना चांदनी बाग के अंतर्गत 17 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। लड़की गाजियाबाद से उग्रा खेड़ी की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया है। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को काबू कर लिया है।

थाना चांदनी बाग के अंतर्गत सेक्टर-24 के नजदीक ऑटो चालक तीन नाबालिग लड़कों ने एक नाबालिग लड़की के साथ बीती रात को दुराचार किया।

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की के मजिस्ट्रेट बयान कराकर मेडिकल कराया। लड़की ने बताया कि वह गाजियाबाद से आई थी और उसको शहर के नजदीक एक डेरे पर जाना था।

वह रात को सब्जी मंडी से डेरे में जाने के लिए ऑटो में बैठ गई। ऑटो सवार तीनों युवक उसको एक कच्चे रास्ते पर ले गए और तीनों ने उसके साथ दुराचार किया।

थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते आरोपियों की शिनाख्त की और तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश किया, जहां से लड़की को नारी निकेतन भेज दिया और तीनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


थाना चांदनी बाग प्रभारी ऋषिकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सामूहिक दुराचार मामले में तीनों आरोपियों को काबू कर लिया और पीड़ित लड़की को नारी निकेतन में भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें