फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक बुला खुद ही नहीं आईं जिप चेयरपर्सन, मीटिंग टली तो भड़के पार्षद

Thu, 09 Feb 2017 11:54 PM IST
panipat beuro
विज्ञापन
f - फोटो : amar ujala,panipat
विज्ञापन
लंबे अरसे बाद पहली बार निर्धारित समय पर बुलाई गई जिला परिषद की बैठक में चेयरपर्सन और वाइस चेयरपर्सन नहीं पहुंच पाई। सीईओ एवं एडीसी के भी न होने पर एक घंटे इंतजार के बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया। जिप पार्षद बैठक स्थगित होने पर भड़क गए और सात पार्षदों ने जिला परिषद की बेंच और आरओ लगाने की ग्रांट में लाखों की धांधली के आरोप लगाए। उनका आरोप है बिलों में आरओ व बैंच के दोगुना रेट लगाकर पेमेंट कर दी गई। पूरे मामले में चेयरपर्सन व अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप जड़े। पार्षदों का कहना है कि चेयरपर्सन लघु सचिवालय की पार्किंग में अपनी गाड़ी में बैठी रहीं और बैठक स्थगित होने के बाद दूसरे कार्यक्रमों में शामिल हो गईं। जिप चेयरपर्सन ने ग्रांट में गड़बड़ी के सब आरोपों को निराधार बताया है और सभी वार्डों में एक समान विकास कराने का दावा किया है।
विज्ञापन

जिला परिषद की बैठक वीरवार 11 बजे लघु सचिवालय के द्वितीय तल स्थिल हाल में प्रस्तावित थी। जिप पार्षद व विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में पहुंच गए। पार्षदों व अधिकारियों ने बैठक को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी, लेकिन जिप पार्षदों का आरोप है कि चेयरपर्सन के कार्यालय में बैठक के सफल आयोजन की बजाय स्थगित करने पर विचार-विमर्श चलता रहा। दोपहर करीब 12 बजे डिप्टी सीईओ कुलबीर सिंह ने बैठक को स्थगित करने का प्रस्ताव बैठक में रखा। इसके बाद पार्षद व अधिकारी उठकर चले गए।

सात पार्षदों ने धांधली के लगाए आरोप
जिला परिषद की बैठक स्थगित करने के बाद सात पार्षद एकजुट होकर स्काईलार्क पहुंचे और जिला परिषद की ग्रांट में धांधली के आरोप लगाए। पार्षदों ने आरोप लगाया जिला परिषद की ग्रांट से जिले में 1080 बैंच लगवाए गए हैं। इनका बिल 58,64,400 रुपये का दिखाया गया है। इस हिसाब से एक बेंच करीब 5430 रुपये का बनता है, जबकि बाजार में यहीं बैंच 2866 रुपये में आता है। पार्षदों ने दूसरा आरोप वाटर कूलर लगाने में धांधली के लगाया। आरोप है जिले में 59 वाटर कूलर लगाए गए हैं। इन पर 47 लाख 38 हजार रुपये की पेमेंट की गई है। इस हिसाब से एक वाटर कूलर 80,305 रुपये का आया, जबकि बाजार में इसी कंपनी और इसी कैपेसिटी का वाटर कूलर 40,500 रुपये में मिलता है।  जिला परिषद में दोगुने रेट लगाकर काम दिखाया गया है। इस मौके पर वार्ड तीन पार्षद विनय गुप्ता, वार्ड-चार पार्षद दयानंद उरलाना, वार्ड-चार पार्षद आशा पांचाल, वार्ड-पांच पार्षद सत्यनारायण शर्मा, वार्ड-13 पार्षद श्यामचंद कुराड़, वार्ड-16 पार्षद लख्मी रंगा व वार्ड-17 पार्षद मनजीत बराना मौजूद रहे।
विज्ञापन


पार्षद बोले, सीएम बैठक नहीं लेते तो नहीं पकड़ा जाता मामला
वार्ड-तीन पार्षद विनय गुप्ता व वार्ड-चार पार्षद दयानंद उरलाना ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 15 जनवरी को लघु सचिवालय में जिला परिषद की बैठक ली थी। मुख्यमंत्री ने जिप की ओर से बेंच व वाटर कूलर लगाने की बात कही तो पार्षद हगैरान रह गए। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दावों के बारे में बाद में जानकारी मांगी तो ग्रांट में धांधली सामने आने लगी।

विकास कार्यों में लगाया भेदभाव का आरोप
पार्षदों का आरोप है जिला परिषद में विकास कार्यों में भाई-भतीजावाद किया जा रहा है। 30 मार्च 2016 को तीन करोड़ रुपये ग्रांट बराबर-बराबर बांटने की बात कही गई थी और ग्रांट गली-नाली, चौपाल, श्मशान घाट व कम्यूनिटी सेंटरों पर लगाने का प्रस्ताव पास किया गया था, लेकिन ग्रांट को मनमाने स्थानों पर लगाया जा रहा है। दयानंद उरलाना ने आरोप लगाया बराबर ग्रांट नहीं दी गई है। ऐसे में विकास कार्य नहीं करा पा रहे हैं। लख्मी रंगा ने आरोप लगाया उनके वार्ड में एक भी बेंच नहीं लगाया गया। श्यामचंद कुराड़ ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में एक भी पैसे का विकास कार्य नहीं हो पाया है।


सभी आरोप निराधार, सभी वार्डों में समान विकास कार्य
जिला परिषद ने प्रशासनिक अधिकारियों की तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर बेंच व आरओ लगवाए हैं। इन सबकी कोटेशन भी मंगवाई गई थी और लीकर शेयर के पैसे से ग्रांट खर्च की गई है। जिप की ग्रांट में गड़बड़ी करने के सब आरोप निराधार हैं। जिला परिषद में सभी वार्डों में एक समान विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
आशु शेरा, चेयरपर्सन, जिला परिषद, पानीपत।


मुख्यमंत्री की बैठक में सभी पार्षदों को विकास कार्यों की जानकारी दे दी थी। उनको किसी तरह की आपत्ति थी तो वे उसी वक्त बोल सकते थे। फिर भी उनके पास कोई शिकायत आती है तो जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजीव मेहता, एडीसी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें