फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने छेडख़ानी से तंग आकर निगला जहर

Sat, 31 Dec 2016 12:07 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर के हरिनगर निवासी एक महिला ने छेडख़ानी से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला ने अपने पति के चचेरे भतीजे पर आरोप लगाया हैं। उसको गंभीरावस्था के चलते सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार हरिनगर नगर निवासी एक महिला ने शुक्रवार देर शाम को जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने उसको सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब सात साल पहले हरिनगर निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उसके पति का चचेरा भतीजा उस पर बुरी नजर रखने लगा।

उसने कुछ समय बाद ही उसको बहकावे में ले लिया और उसके साथ तीन साल तक अवैध संबंध बनाता रहा। मामला परिजनों के सामने आते ही महिला के पति ने उसको तलाक दे दिया। करीब दो माह पहले उसके पति व उसके बीच सुलह हो गया और दोनों फिर से एक साथ रहने लग गए। महिला का आरोप है कि पति का चचेरा भतीजा उसको फिर से तंग करने लगा। जिसकी शिकायत उसने नौ दिसंबर को महिला थाना पुलिस को दी। महिला का आरोप है कि शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। युवक द्वारा तंग करने और पुलिस द्वारा शिकायत के बाद भी किसी प्रकार की कार्रवाई न करने से परेशान होकर ही उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया।
विज्ञापन


युवक के खिलाफ मॉडल टाउन थाने में पहले भी मामला दर्ज है। जिसमें महिला ने युवक का पक्ष लिया है। इसलिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मीना, प्रभारी, महिला थाना पुलिस पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें