फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुड्डन बिरादरी के सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Sun, 20 Nov 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : bureau
विज्ञापन
भाजपा पार्टी ने सनौली रोड स्थित हैदराबादी रामलीला ग्राउंड में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इमें लुड्डन बिरादरी के करीब 350 लोग अपने परिवार सहित राकेश पाहुजा और मा. राम लाल सुमन के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने वालों का पानीपत शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा और वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। सभी को भाजपा में पूरा सम्मान देने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर भाजपा में शामिल होने वाले राकेश पाहूजा दीनानाथ खुर्शिजा, केशव जताना, तीर्थ लाल जताना, यशपाल खुर्शीजा और कृष्णलाल जसूजा ने संयुक्त रूप से कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन


नोटबंदी के फैसले की तारीफ करते हुए राकेश पाहूजा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह ऐतिहासिक फैसला है। इससे काले धन वालों की नींद उड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि आज शहर में ज्यादातर लुड्डन बिरादरी भाजपा में शामिल हो गई हैं।

इस मौके पर विधायक रोहित रेवड़ी ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता के उत्थान और हित में कार्य कर रही हैं। वे स्वयं शहर के चहुमुखी विकास करवाने को लेकर निरंतर कार्य कर रही हैं। विधायक महिपल ढांडा ने कहा कि पीएम मोदी ने देश में भ्रष्टाचार का खात्मा किया है।

भाजपा सरकार ने हर वर्ग के हित में कार्य किया हैं। इससे लोग भाजपा से जुड़ते जा रहे हैं। सुरेंद्र रेवड़ी ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। समस्त लुड्डन बिरादरी का वे भाजपा में शामिल होने पर स्वागत करते हैं।

कार्यक्रम का मंच संचालन शहरी महामंत्री देवेंद्र रेवड़ी ने किया। इस अवसर पर पार्षद अशोक कटारिया, अशोक नारंग, हरीश शर्मा, राकेश पाहूजा, सविता रामदेव, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मेघराज गुप्ता, बसंतलाल रामदेव, रघुबीर सैनी

वरिष्ठ नेता राकेश चुघ, मनोहर रेवड़ी, अतुल गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र टूटेजा,अशोक छाबड़ा, शक्ति सिंह रेवड़ी, अनिल मदान, हरीश मल्होत्रा, ईश कुमार राणा, प्रीतपाल सिंह, विनोद धमीजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें