फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर यूनियन ने सौंपा मांगपत्र

Sat, 31 Dec 2016 11:52 PM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के ब्रांच सचिव मोहिंद्र सिंह ने स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर के माध्यम से सहायक मंडल इंजीनियर उतर रेलवे को शनिवार को एक मांग पत्र सौंपा। जिसमें कॉफी समय से कर्मचारियों की लंबित पड़ी मांगों को दिया गया।
विज्ञापन



यूनियन के ब्रांच सचिव मोहिंद्र सिंह ने बताया कि अनिल कुमार, हरिराम, विवेकानंद तीनों कर्मचारियों का प्रमोशन जनवरी 2015 में हुआ था, लेकिन अभी तक प्रमोशन के बाद से वेतन वृद्धि का फायदा तीनों कर्मचारियों को नहीं मिला है। इसे जल्द से जल्द दिलवाया जाएं। उन्होंने बताया सी टूर कर्मचारियों का सातवां पे कमीशन वेतन निर्धारण चार्ट अभी तक लेखा विभाग से ऑफ लाइन से ऑन लाइन नहीं किया गया। जिसमें देरी होने के कारण कर्मचारियों की ड्यूटियां प्रभावित हो रही है और सी टूर के ही कर्मचारियों को सर्विस बुक अपडेट करके फोटो प्रति सभी कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाए।
सचिव ने बताया कि वर्ष 2016 में सेवानिवृत लगभग सभी कर्मचारियों के डयूज अभी तक बकाया पड़े है। जिन पर तुरंत कार्रवाही की जानी चाहिए। ए टूर में कार्यरत कर्मचारियों के जून 2015 से लेकर मई 2016 तक के यात्रा भता जो नहीं मिला है उनका भुगतान जल्द से जल्द कराए। अंत उन्होने कहा कि इस संबंध में पहले भी कई बार आपके कार्यलय से पत्राचार किया जा चुका है लेकिन कार्यलय की ओर से अभी तक कोई कार्रवाही नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें