फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरजीत बांध व पूजा सिसाया के सिर बंधा कुश्ती का ताज

Wed, 12 Oct 2016 12:17 AM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
c - फोटो : c
विज्ञापन
दशहरा दंगल कमेटी द्वारा 40वें इनामी कुश्ती दंगल के पुरुष वर्ग में सुरजीत बांध व लड़कियों में पूजा सिसाया के सिर जीत का ताज बधा। सुरजीत बांध ने हरियाणा पुलिस ने बलजीत को हराकर 51 हजार व पूजा सिसाया ने पिंकी मलिक को हराकर 11 हजार का इनाम जीता।
विज्ञापन

दशहरा पर्व पर मार्केट कमेटी के मैदान पर मंगलवार को इनामी दंगल कराया गया। मुख्य अतिथि इनेलो नेता एवं जिला पार्षद दयानंद उरलाना रहे। उन्होंने पहले जोड़ के पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल कराया और दशहरा दंगल कमेटी को 51 हजार रुपये की राशि भेंट की। अति विशिष्ट अतिथि जलमाना गोशाला की प्रधान सविता आर्य ने लड़कियों की पहले जोड़ की पहलवानों को हाथ मिलवाते हुए कहा कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से पीछे नहीं है। चाहे देश के लिए कॉमनवेल्थ खेलों पदक लाने की बात हो या फिर अंतरिक्ष में जाकर देश का गौरव बढ़ाने की बात हो देश की बेटियों ने हर बार देश का मान बढ़ाया है।

प्रदेश की बेटी साक्षी मलिक ने देश को कुश्ती में पदक दिला कर साबित कर दिया की उड़ान पंखों से नहीं हौसलों से होती है। इस मौके पर अंतररास्ट्रीय कुश्ती कोच ओमसिंह जागलान, कुश्ती खिलाड़ी बिजेंद्र जागलान, जूनियर वल्र्ड गोल्फ  चैंपियन शुभम जागलान व इसराना की अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी कविता को इसराना दंगल कमेटी की तरफ  से सम्मानित किया गया। समारोह का मंच संचालन प्रदीप मलिक ने किया। इस मौके पर आर्य सुरेश मलिक, रणजीत जागलान, जगपाल तोमर, नायब तहसीलदार रविंद्र मालिक, दलविंद्र सिंह, धर्मपाल जागलान, रणसिंह काला, सुभाष कैत, कोच ओम सिंह जागलान, राज सिंह आर्य, जसवंत घनगस, रामकुवार जागलान, रामस्वरूप जागलान, दयाराम कोच, रणधीर जागलान, एसएचओ सुरेश पाल, संदीप जागलान व रामसिंह जागलान मौजूद रहे।
विज्ञापन



सुरजीत बांध ने जीता 51 हजार का पहला दगंल
कुश्ती दंगल में पहले जोड़ में सुरजीत बांध ने हरियाणा पुलिस के बलजीत को हराकर 51 हजार रुपये का इनाम जीता। दूसरे जोड़ में दीपक छतरसाल स्टेडियम ने कर्मजीत बरौदा को हराकर 31 हजार रुपये का इनाम जीता। तीसरे जोड़ में सोनू ढराना ने सतेंद्र को हराकर 21 हजार का इनाम जीता। इसके अलावा लड़कों की करीब दौ सौ से ज्यादा कुश्तियंा कराई गई।


लड़कियों की पहली कुश्ती पूजा सिसाया ने जमाया कब्जा
लड़कियों की पहले जोड़ की कुश्ती पूजा सिसाया ने पिंकी मलिक रोहतक को हराकर 11 हजार रुपये का इनाम हासिल किया है। दूसरे जोड़ की कुश्ती अंशु निडानी ने मंजू सिसाया को हराकर 71 सौ का इनाम हासिल किया है। इसके अलावा लड़कियों की तीन दर्जन से ज्यादा कुश्तियां कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें